Hair Fall | कहीं आप भी ये गलतियाँ तो नहीं कर रहे |

बालों का झड़ना आजकल की एक आम समस्या बन गया है । हर एक घर में कोई न कोई , एक या दो व्यक्ति आपको इससे परेशान मिल ही जाते हैं । हमारा बदलता लाइफस्टाइल व भरपूर पोषण शरीर को न मिल पाने के कारण ही ये समस्या होना शुरू होती है । साथ ही लंबे समय से बुखार , रक्त की कमी , सिर में एलर्जी आदि कारणों से भी बाल झड़ते हैं । 
हम लोग जाने या अनजाने रूप से अपने बालों के झड़ने के लिए खुद ही जिम्मेदार होते हैं । तेजी से बदलते लाइफस्टाइल से कदम से कदम मिलाकर चलने के चक्कर मे हम अपने आप को अधिक आकर्षक दिखाने के लिए भिन्न भिन्न हेयर आयल , शैम्पू , कंडीशनर इत्यादि का उपयोग करते हैं जो हमारे बालों को बहुत नुकसान पहुचाते हैं। क्योंकि इनको बनाने में तरह तरह के रासायनिक तत्वों का उपयोग होता है । 


आइये जानते हैं , हमारे बालों के झड़ने में हमारे हेयर आयल , शैम्पू , कंडीशनर कैसे जिम्मेदार हैं ?

आजकल हम अपने बालों को साफ करने व उनकी देख रेख के लिए अलग अलग तरह के शैम्पू , हेयर ऑइल व कंडीशनर का उपयोग करते हैं । क्या आपको पता है यह हमारे बालों को पोषण देने की बजाय पोषण छीनने का काम कर रहे हैं । हम आजकल अपने बालों में  खुशबू वाले हेयर आयल का उपयोग करते हैं जिनमे लिक्विड पैराफिन नामक तत्व मिलाया जाता है , जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है । बालों में भरपूर पोषण न मिल सकने की बजह से ये कमजोर होकर टूटना शुरू हो जाते हैं । जो गंजेपन तक की स्थिति तक पैदा कर सकते हैं । 

  • बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या उपाय कर सकते है  ?

कुछ घरेलु नुख्से 

आजकल स्वामी रामदेव जी ने भी बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपने दोनों हाथों के नाखूनों को आपस मे रगड़ने व अनुलोम विलोम प्रणायाम करना बताया है । 

★ लौकी के जूस में आंवले का रस मिलाकर पीने से भी बालों का झड़ना रुक जाता है । 

★ आप अपने बालों में शुद्ध सरसों , बादाम , जैतून , तिल, नारियल आदि के तेल का उपयोग कर भी बालों को टूटने से रोक सकते हो ।
 
★समय समय पर सिर की मालिश या मसाज भी करने से हमारे बाल हैल्थी रहते हैं जिससे इनका झड़ना बंद हो जाता है । रात को तेल से मालिश  करे सुबह माइल्ड शैम्पू से धुल ले ऐसा आप 2 दिन के अंतराल में कर सकते है।
 
★योगा आसनो में हलासन , सर्वांगासन , शीर्ष आसन ,सूर्य नमस्कार आदि आसनों को रोजाना करने से भी बालों का झड़ना रूक जाता है ।

★ बालो में ज़्यादा शैम्पू का यूज़ न करे क्योकि ज़्यादा शैम्पू करने से स्कैप्ल के नेचुरल ऑइल को नुकसान पहुँचता है ये नेचुरल ऑइल बालों की ग्रोथ में मदद करता है। बालों के लिए हमेशा माइल्ड शैम्पू को प्रयोग में लाये। 


  • आप इन सभी उपायों को आजमाकर लंबे व मजबूत बाल पा सकते हैं  । 


 यदि आपको मधुमेह , ह्रदय रोग , रक्तचाप आदि समस्याएँ  है तो इन उपायों को  करने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें ।

ये भी  ज़रूर पढ़े  👇



Comments