HEALTHY FOOD | पौष्टिक खाने को अपनी पहली प्राथमिकता बनाना क्यों है , जरूरी

 HEALTHY FOOD | पौष्टिक खाने को अपनी पहली प्राथमिकता बनाना क्यों है , जरूरी

भोजन

ऐसा कोई भी पदार्थ जिसमे कार्बोहाइड्रेट, वसा , प्रोटीन, पानी, शर्करा व प्रोटीन से बना हो भोजन कहलाता है। भोजन मानव जीवन ही नही अपितु पशु पक्षियों, पेड़ पौधों और कीटों को भी भोजन की आवश्यकता होती है। परन्तु प्रत्येक जीव का भोजन करने का तरीका अलग अलग होता है जैसे मानव अपने भोजन के लिए पेड़ पौधों और जानवरों पर निर्भर रहते हैं, पेड़ पौधों अपने भोजन के लिए धूप और पानी पर निर्भर होते हैं इसी तरह धरती पर जितने भी जीव है भोजन के लिए एक दूसरे पर निर्भर रहते ही है। लेकिन आज हम बात करेंगे मनुष्यों के भोजन की। 

भोजन का महत्व

भोजन करना हमारे लिए आवश्यक ही नहीं अपितु जरूरी भी है भोजन करने से हमे ऊर्जा मिलती है जिससे हम अपनी दिनचर्या को सुचारू रूप से चला सकेंगे। यह हमारे विकास में भी सहायक होता है। भोजन में अनेक पोषक तत्त्व होते हैं जो हमें स्वस्थ रहने में हमारी मदद करते हैं। हम जो भी चीजें खाते पीते हैं वो शरीर के पाचन तंत्र में पहुंच  कर वहाँ उत्पन्न  एन्जाइमों से विखंडित होते हैं। पाचन तत्व रक्तधारा में प्रभावित होकर पूरे शरीर में पहुँच जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों की सहायता से पूरे शरीर की पोषण संबंधित जरूरतों को पूरा करता हैं और जीवन सही ढंग से चलता रहता हैं।

हमें किस तरह का भोजन करना चाहिए

क्या आप जानते है पहले के लोग सादा खाना खाते थे जिसमें हरी सब्जियां, दाल, रोटी, शुद्ध दही, छांछ ,फ़ल आदि को शामिल  करते थे। अपने सुना होगा पहले के लोग बहुत कम बीमार पड़ते थे इसका कारण उनका सही खान पान था। लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग फास्ट फूड और जंक फूड की ओर अग्रसर हो गए हैं। जिसकी वजह से खाने से जरूरी विटामिन, मिनिरल्स, प्रोटीन फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, बसा, शर्करा नही मिल पाते है। जिसकी बजह से इम्यूनिटी कमज़ोर  हो जाती है। फिर हमें थकान महसूस होती है आलस आता है और भी कई तरह की बीमारियां  हमारे शरीर को घेरने लगती है और तो और कई बीमारियां तो ऐसी होती है जिनका नाम भी हम पहली बार सुनते हैं। और ये सब होता क्यों है ? हमारे खराब खान पान की बजह से यदि हम अपना खान पान सुधार ले तो हम खुद को कई परेशानियों से बचा सकते है। इसलिए हमें फ़ास्ट फूड और जंक फूड को अवॉइड करके विटामिन, प्रोटीन से भरपूर खाना ही खाना चाहिए। 

खाने के सही नियम क्या है

* हम जब भी खाना खाएं तो खूब चबा चबा कर खाएं। जब हम खाने को ठीक से चबाते नही है तो दांतो का काम आंतो को करना पड़ता है जिससे आंते कमजोर पड़ जाती है।

* खाने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिये क्योंकि इस दौरान पेट मे ऐसे रस बन रहे होते है जो खाने को पचाने में मदद करते है। पानी तुरंत पीने से खाने से बन रहे रस खाने में दुवारा घुल जाते है और खाना सही से पच नही पाता है।

* खाने को कभी इकट्ठा न खाए थोड़ा थोड़ा कर के ही खाये। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल बना रहता है। शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

* तीन टाइम हैवी खाना खाने की बजह अगर आप थोड़ा थोड़ा करके खाना खाते है तो इससे आपको बजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। खाना खाने का ये तरीका अच्छी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

* रात को सोने से दो घन्टे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद जो कैलरी हमारे शरीर के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए थी वो नही हो पाती है और इस बजह से भी शरीर मे फैट जमा होने लगता है।


नोट : कृपया हमारी  पोस्ट को पढ़ कर कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे हमारा ब्लॉग आपको कैसा लगा। हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स पर  डीटेल में जानने  के लिए कॉमेंट बॉक्स में अपने टॉपिक्स शेयर करे ताकि हम आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे सके। 

Thank You | Wish U Health...





 

Comments