Honey | शहद
शहद जितना मीठा है उतना ही इसके बनने की प्रक्रिया जटिल होती है मधुमखियों का समूह एक बहुत जटिल प्रक्रिया के अंतर्गत शहद का निर्माण करती हैं। लेकिन शहद के इतने सारे फ़ायदे है हमारे शरीर के लिए शायद आपको पता भी नहीं। शहद में सभी पोषक तत्वों और विटमिंस का भंडार है इसमें कार्बोहायड्रेट ,एमिनो एसिड विटमिन b6 और नायसिन पाया जाता है मुख्य रूप से इसमें फ्रुक्टोज़ का भंडार होता है इसके औषधिये गुणों की बात की जाए तो इसे एक अमृत से कम नहीं माना गया है। यही कारण है शहद को प्राचीन काल से ही बहुत से औषिधीय रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज आपको शहद के 12 ऐसे गुणकारी लाभ बताएँगे। जो आपको ज़रूर पता होना चाहिए।
👉 शहद के 12 गुणकारी लाभ
- रात को दूध गर्म करके उसमें शहद मिलाकर कर पीने से नींद बेहतर आती हैं।
- अगर आपकी पाचन क्रिया सही से काम नही करती है तो आप गर्म दूध में शहद मिलाकर पिएं इससे पाचन क्रिया में काफी आराम मिलेगा
- रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर कर पीने से खांसी के साथ आने वाले वलगम को पतला होता है और खांसी में भी जल्दी आराम मिलता हैं।
- एक चम्मच पिसी हुई अदरक में आधा चम्मच शहद मिला ले अब इस मिश्रण को सोने से थोड़ा थोड़ा करके उंगली से चाटे इससे भी खांसी में आराम मिलता है।
- शहद में वसा नही होता है। यह बजन को घटाने में भी मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। शहद का सेवन डेली करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं।
- एक गिलास गुनगुने पानी मे एक चम्मच शहद और आधे नीबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पिये। इसके बाद एक घण्टे तक कुछ न खाए बजन को घटाने में बहुत मदद मिलेगी।
- शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी शहद का प्रयोग किया जाता हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी होती हैं। जिसका मुख्य काम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। इम्युनिटी पावर स्ट्रांग होने से हमारा शरीर का कई बीमारियों से बचाव होता हैं।
- यदि आपके चोट लग गयी हो जिसमें घाव हो गया हो तो आप घाव वाली जगह पर सीधे शहद को लगा सकते है अगर घाव में जलन हो रही हो तो शहद में गुलाब जल मिलाकर लगाए।
- गले की खरास को दूर करता है एक चम्मच अदरक के जूस में दो चम्मच शहद मिला ले अब इसको दिन में तीन से चार बार इस्तेमाल करे।
- अगर आपको अपनी त्वचा में निखार लाना है तो शहद और दूध को मिलाकर अपने चेहरे पर हफ्ते में तीन से चार बार लगाए। इसके अलाबा शहद नींबू, शहद केला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- बालो के लिए भी है गुणकारी शहद और दही को मिलाकर हेयर मास्क बना कर बालो पर लगाने से खराब बालो को पोषण मिलता हैं।
- बेजान और खराब बालों की मरम्मत के लिए शहद और अंडे का मिश्रण बना कर बालो पर 15 से 20 मिनट तक लगाए और फिर सादा पानी से धो ले। बालों की चमक बढ़ेगी और उनमे जान आएगी।
- शहद का प्रयोग आप किसी भी तरह से करे। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। शहद इस्तेमाल करने से पहले ये जरूर पता कर ले शहद असली हैं या मिलावटी। क्योंकि मिलावटी शहद आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
नोट: शहद के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
ज़रूर पढ़े
CLICK करें 👇
Thank You । Wish U Health


Comments
Post a Comment