ALMOND | बादाम
अक्सर अपने लोगो के मुँह से सुना होगा याददाश्त कमजोर है तो बादाम खाया करो। इसके अलावा क्या कभी किसी ने आपको बादाम के गुणों से अवगत करवाया। नही न? बादाम में ओमेगा3 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन ई, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। बादाम अपने इन्ही पोषक तत्व के बजह से सुपरफूड कहलाता है। अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स खाने से इसलिए बचते क्योंकि उनको लगता हैं ड्राई फ्रूट्स खाने से वज़न बढ़ता हैं लेकिन ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत होगा। मेवे में सबसे ज़्यादा पौष्टिक बादाम होता हैं। कभी कभी हम ऐसी जगह फस जाते है जहाँ खाने को कुछ नही मिल पाता है ऐसे में यदि हमारे पास बादाम हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा रहता है क्योंकि बादाम खाने से भूक कम लगती हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, और मैग्निसियम होता हैं। बादाम खाने बालो की उम्र बादाम न खाने बालो से 20% ज्यादा होती है ऐसा एक शोध में बताया गया था।
बादाम खाने के फायदे
■ बादाम खाने से वजन कम होता हैं। एक शोध में बताया गया कि बादाम खाने वाले लोगो का वजन बादाम न खाने वालों के मुकाबले में कम पाया जाता हैं। आपको अपनी रोजमर्रा के खानपान में बादाम को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर में अनचाहे फैट का जमाव न हो।
■ खून में मौजूद कोलोस्ट्रॉल लेवल अगर बढ़ रहा है तो आपको बादाम का सेवन करना चाहिए इससे कोलोस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता हैं।
■ हार्ट से जुड़ी यदि कोई भी समस्या हैं तो बादाम खा कर उससे बचा जा सकता हैं।
■ बादाम में फास्फोरस उचित मात्रा में मौजूद होता हैं। जिससे हमारी हड्डियां और दांत मजबूत होते है।
■ बादाम का रोजाना सेवन करने से मधुमेह की बीमारी नही होती हैं। और इन्सुलिन की जरूरत भी नही पड़ती हैं।
■ बादाम में मैगनीशियम मौजूद होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यदि आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आज से ही बादाम खाने शुरू कर दे।
■ रात को चार बादाम दूध में भिगो कर रख दे सुबह इनको खाने से याददाश्त और दिमाग दोनों तेज होते हैं। जो लोग दीमाग से संबंधित काम करते हैं उनको और बच्चो को बादाम जरूर खाने चाहिए।
■ रोजमर्रा की छोटी छोटी बीमारियां जैसे खांसी जुकाम, बुखार से बचने के लिए बादाम को खाना चाहिए। बादाम के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और छोटी मोटी बीमारियों का असर जल्दी पता नही चलता हैं।
■ प्रेग्नेंट लेडी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे माँ और बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं।
■ यदि आपके पेट का पाचन तंत्र हमेशा परेशान करता रहता हैं। तो रोजाना 3 से 4 बादाम खाना शुरू कर दीजिए आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।
■ यदि आपको आँखों के डार्क सर्कल है तो रात को सोने से पहले बादाम का तेल इस्तेमाल करे। सुबह उसको किसी भी फेस वॉश से (जो आपको शूट करता हो) धो ले। कुछ ही दिनों मे आपके डार्क सर्कल्स छूमंतर हो जायेगे।
■ नहाने से एक घण्टे पहले अपने बालों की बादाम के तेल से मालिश करे और फिर शैम्पू कर ले इस हफ्ते में 2 से 3 बार करे इससे आपके बाल घने मुलायम व मजबूत बनेंगे।
■ अगर आप अपनी चेहरे और हाथ पांव की रंगत को निखरना चाहते हैं तो बादाम खाने शुरू कर दे । धूप से हुई टेनिंग से चेहरा व हाथ पैर काले पड़ जाते हैं। बादाम खाने से आपको अपनी रंगत में फर्क खुद नजर आने लगेगा।
नोट: हमारी बादाम से जुड़ी जानकारी को जानकर आपको क्या-क्या लाभ मिले कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे। और अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे।
और पढ़े 👇
Thank You। Wish u Health
Keep Supporting


Comments
Post a Comment