Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

इम्युनिटी आज की तारीख में सबको अच्छी करनी है , कुछ दिनों पहले तक इस पर कोई ध्यान भी नहीं देता था लेकिन आज कोरोना काल में सब इम्युनिटी की बात कर रहे है। आपकी अगर इम्युनिटी अच्छी होगी तो कोई भी रोग और वायरस आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है , बस  आपको पता होना चाहिए इम्युनिटी बढ़ेगी कैसे। आज हम आपको पांच ऐसे प्राकृतिक सुपर फ़ूड बताएंगे  जिससे आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना तक बढ़ा सकते है   

आमला ( Amla )

 ये विटमिन c का बहुत अच्छा स्रोत है , एक आमले में  20 संतरे के बराबर विटामिन c मौजूद होता है इसमें सबसे ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। रोज़ एक आमला खाने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही साथ आपके बालों और स्किन से जुडी दिक्कतें भी खत्म हो जाती है , खट्टे होने की  वजह से अगर आप नहीं खा सकते है  तो आमला कैप्सूल और पाउडर को ले सकते है। विस्तार से पढ़ें click करें 👉  AMLA BENEFITS

आमला | Amla 

गिलोय ( Giloy)-

 ये एक बेल की तरह होती है जिसका पत्ता पान की तरह होता है , आयुर्वेद में इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। शरीर के कई रोगो को दूर करने के लिए इसको प्रयोग में लाते है ,गिलोय का काढ़ा आप सुबह और शाम पीते है तो ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है ,विस्तार से पढ़ें click करें 👉 Giloy 

गिलोय | Giloy

हल्दी ( Turmeric) 

- हल्दी आम तौर पर रोज़ खाने में प्रयोग होती है। लेकिन क्या  आपको पता है शरीर के लिए बहुत सारे फ़ायदे है , हल्दी में करक्यूमिन नाम का रसायन पाया जाता है जो कई रोगो से लड़ने में हमारी मदद करता है , ये एंटी एजिंग का भी काम करती है यानी आपकी बढ़ती उम्र के दुष परिणामो को रोकती है। हल्दी को दूध के साथ लेने से हमारी इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते है ,विस्तार से पढ़ें click करें 👉 Turmeric Benefits

हल्दी |  Turmeric 


स्प्रिलुना ( Spirulina )

 स्प्रिलुना को एक बहुत अच्छा सुपर फ़ूड कहा जाता है स्प्रिलुना एक हरे रंग की काई है  इसे धरती पर पाए जाने वाला सबसे ताकतवर आहार पूरक माना है क्योकि इसमें ज़्यादा नूट्रिएंस और एंटी ऑक्सीडेंट होते है ,इसमें प्रोटीन की अधिकता होती  है स्प्रिलुना में विटामिन c को छोड़ कर सभी विटमिन और मिनरल्स होते जो हमारे शरीर को चाहिए होते है। ये सुपर फ़ूड हमारी इम्युनिटी को कई गुना तक बड़ा देता है। विस्तार से पढ़ें click करें 👉 Spirulina

स्प्रिलुना |  Spirulina 


Sea buckthorn ( सी बकथॉर्न ) 

- ये लेह लद्दाख की पहाड़ियों मे  पाया जाता है जिसे हिमायन बेर्री  नाम से भी जानते है ,सी बकथॉर्न का तना ,पत्ती और फ़ल सब काम का होता है। अभी हाल में ये सुर्खियों में तब आया जब इसको लद्दाख चीन सीमा पर तैनात सेना के जवानो के लिए पूरक आहार के रूप में दिया जाने लगा , ये आपकी थकान को हटा कर आपमें  नई ऊर्जा का संचार करता है इसमें आमला से भी ज़्यादा विटमिन C पाया जाता है  और औषधिये गुणों के लिए इसे जाना जाता है। इसको लेने से आपकी इम्युनिटी मजबूत हो जाती है। विस्तार से पढ़ें click करें 👉 Sea Buckthorn

Sea buckthorn | सी बकथॉर्न  


ये सुपरफूड्स के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट्स में ज़रूर बताइये। 
नोट - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले 

और पढ़े क्लिक करे 👇








Comments

Post a Comment