Posts

Showing posts with the label gastro problem

Gastro Problem | पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

Image
आजकल आहार और जीवन शैली में समानता न होने के कारण पेट में गैस बनना आम बात हो चुकी है। पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं में से एक है गैस। पेट में गैस बनना तो अब एक आम समस्या बन चुकी है। छोटे बड़े और बुजुर्ग सभी व्यक्तियों को कभी ना कभी इसका सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे ज्यादा देर तक भूखे रहना, ज्यादा चटपटा भोजन करना, या फिर बहुत ज्यादा ही खाना खा लेना, और भी कई कारण हैं जिनसे पेट में गैस बनती है। बीमारी को स्वतंत्र रोग नहीं है यह सिर्फ पेट के पाचन तंत्र खराब होने के कारण होती है। कई बार आप लगातार काफी देर तक बैठे रहते हैं जिस कारण गैस की समस्या हो सकती है। पेट में गैस बनने के कारण निम्न प्रकार हैं- 1. बहुत ज्यादा भोजन कर लेने से गैस होने लगती है। 2. भोजन को ठीक से नहीं चबाकर खाने से गैस बनती है। 3. पेट में अमल के निर्माण से। 4. बहुत ज्यादा शराब पीने से और मानसिक चिंता करने से पेट में गैस बनती है। 5. सुबह नाश्ता ना करना साथ ही लंबे समय तक भूखा रहना यह तो एक आम कारण बन चुका है। 6. जंक फूड खाना या फिर तली भुनी चीजें खाना पिया बासी भोजन करना यह भी गैस...