Hair | Nail | Skin Care | क्यों ज़रूरी है आपके लिए BIOTIN
बहुत से लोग बाल झड़ने ,नाख़ून, स्किन हेल्थ को लेकर बहुत परेशान रहते है , इन सभी को ठीक करने के लिए बहुत से घरेलु उपाय करते है ,पर किसी को इसका लाभ मिलता है किसी को नहीं , अगर आप भी इन सबकी दिक्कतों से गुज़र रहे है तो आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है ,जैसे - विटामिन C , विटामिन E ,और विटामिन B7 जिसे हम BIOTIN भी कहते है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। Hair | Nails | Skin BIOTIN | बायोटिन | विटामिन B7 बायोटिन विटामिन B परिवार का ही एक हिस्सा है जिसे विटामिन H भी कहते है। BIOTIN पानी में घुल जाने वाला विटामिन है जब भी शारीरिक परिश्रम करते है पसीने द्वारा या पेशाब से शरीर के बाहर हो जाता है यानि शरीर इसे स्टोर नहीं कर सकता। वैसे तो BIOTIN आपको रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में भोजन से मिल जाता है। अगर आपको नहीं मिलता है तो आपको स्किन ,हेयर से जुडी दिक्कत हो सकती है। ये विटामिन शरीर में भोजन ( कार्बोहायड्रेट ) को ग्लूकोस में बदलने का काम करता है और इसका उपयोग शरीर ऊर्जा रूप में करता है। इसीलिए BIOTIN शरीर के लिए साथ ही साथ शरीर...