Fenugreek | मेथी के चमत्कारिक गुण और लाभ
Fenugreek | मेथी के चमत्कारिक गुण और लाभ Fenugreek | मेंथी आज हम बात करेंगे हमारे घर के रसोई में पाई जाने वाली बहुत ही चमत्कारी चीज़ की जिसका नाम मेंथी है। मेंथी का इस्तेमाल हर घर में देखने को मिल जाता हैं। लेकिन कई बार लोग उसको अपने खाने में शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि उनको मेंथी से होने वाले फ़ायदों के बारे में पता ही नहीं होता हैं। अपने कई बार अपने बड़ों के मुँह से सुना होगा कि पहले के लोग सर्दियों के समय में मेंथी के लड्ड़ू बनाकर खाते थे औऱ उन लोगों की हेल्थ बहुत अच्छी रहती थी न तो उनको कभी मधुमेह ( शुगर ) की शिकायत होती थी न उनको कभी कोलोस्ट्रॉल, बी.पी या हार्ट से सम्बंधित कोई भी बीमारी नही होती थी औऱ सबसे बड़ी बात ये के उनकी उम्र 100 सालों के करीब आने के बाद भी वे लोग अपनी उम्र के हिसाब से फिट रहते थे। पहले के लोगों में बहुत कम बीमारियां सुनने को मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से हमारे खाने पीने में गड़बड़ी की वज़ह से तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहें है। अक्सर फ़ास्ट फ़ूड औऱ जंक फ़ूड का सेवन करते रहते हैं जो कि हमारी हेल्थ को बहुत नुक...