Surya Namaskar | क्या आपको पता हैं सूर्य नमस्कार आसन के लाभ ।
हम सभी लोग खुद को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने के लिए तरह तरह के व्यायाम करते हैं , रनिंग करते हैं , जिम जाते हैं । ये सभी कार्य हम लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं । बहुत से लोग योगा भी करते हैं । आज हम योगा में आने वाले सूर्य नमस्कार आसन के बारे में जानेंगे व इसके क्या क्या लाभ हैं उसके बारे में भी जानेंगे । सूर्य नमस्कार आसन क्या है ? सूर्य नमस्कार आसन सभी योगा आसनों में से सबसे महत्वपूर्ण आसन है । इसको सर्वांग व्यायाम के नाम से भी जाना जाता है। यदि हम सूर्य नमस्कार आसन को उचित अभ्यास करके करें , तो ही हम इसके भरपूर लाभ ले सकते हैं व स्वयं को निरोग व तंदुरुस्त रख सकते हैं । सूर्य नमस्कार आसन कब करें ? सूर्य नमस्कार आसन को करने का सबसे उचित समय सूर्योदय के समय है क्योंकि इस समय में हमें सबसे अधिक मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होती है । जो हमारे लिये काफी लाभदायक होती है । सूर्य नमस्कार आसन में कुल 12 अवस्थाएं या चरण होते हैं । जिनका बारी बारी से सभी चरणों का एक बार में ही अभ्यास करने के बाद ही यह आसन पूर्ण होता है । इस आसन की 12 अवस्थाएं निम्न हैं जो हमे बारी बारी स...