Posts

Showing posts with the label headache

Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय

Image
जब आप रात को सो रहे होते हैं तब कई बार आपने देखा होगा की आपके मां बाप या भाई बहन या फिर कोई दोस्त खराटे लेता होगा। सोते समय सांसो की तेज आवाज होना खर्राटा कहलाता है। खर्राटे की आवाज नाक या मुंह दोनों से आती है। खर्राटे सांस अंदर लेते समय आते हैं। जिन लोगों को खर्राटे आते हैं वे जब सोकर उठते हैं तब उनके गले में जलन होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हर पांचवां व्यक्ति खर्राटे लेता है। यह एक आदत नहीं बल्कि बीमारी होती है। एक गंभीर समस्या मानी जाती है जिसका सही तरीके से आपको इलाज कराना चाहिए। खर्राटे लेने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों को परेशान करता है और कई बार तो दूसरों के नींद भी खराब कर देता है, ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि  खर्राटे की   समस्या का कोई इलाज ही नहीं है लेकिन यह सोचना गलत है। आइए जानते हैं की खर्राटे आने की वजह क्या होती है। Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय खर्राटे आने के कारण निम्न प्रकार है:- 1. कई बार सोते हुए ऐसा भी होता है कि आपकी जीभ का पिछला हिस्सा नीचे की ओर झुक जाता है जोकि स्वास नली पर दबाव डालता है, जिस कारण श्वास नली पत...

ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान

Image
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादा चिंता करना बहुत ही हानिकारक है ज्यादातर लोग हर छोटी छोटी बात पर चिंता करने लगते हैं जैसे स्कूल में ज्यादा नंबर लाने हो या फिर ऑफिस का कोई वर्क हो या फिर घर का कोई काम इसीलिए ना चाहते हुए भी टेंशन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुकी है। एक ऐसी समस्या है जो हर व्यक्ति को जरूर ही होती है पर साथ ही यह समस्या बच्चों के साथ भी होने लगी है। हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी बीमारियां है जो की ज्यादा चिंता करने के कारण होती हैं। जैसे थायराइड मोटापा और यहां तक कि हार्ट की समस्या होने लगती है। हम सभी लोग यही जानते हैं कि ज्यादा चिंता करने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है और सर दर्द रहता है कोई काम ठीक से नहीं कर पाते। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव की वजह से आप शारीरिक रूप से बीमार रहने लगते हैं। आइए इसके कुछ लक्षण जानते हैं। ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान  चिंता के लक्षण निम्न प्रकार हैं। 1. घबराहट, डर और बेचैनी होती है। 2. नींद से सम्बंधित समस्या होने लगेगी। 3. बार बार चक्कर आने लगते हैं। 4. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है जी मिचलाने ल...

नींद पूरी ना होने के नुकसान ज़रूर जानिए

Image
यदि आप 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे बहुत नुकसान हो सकता है क्योंकि जब हम सो रहे होते हैं तो हमारे शरीर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होते रहते हैं इसीलिए हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आप सही से नहीं सोते या फिर नींद पूरी नहीं करते तो आपके हारमोंस असंतुलित हो जाएंगे। जिस कारण हाई कैलोरी वाला भोजन खाने का मन होता है और इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन पूरी नींद नहीं ले पाता या फिर किसी कारण कम सो पाता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाता है। लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ 5 से 6 घंटे सोते हैं या फिर बहुत ही कम नींद लेते हैं। जिस कारण उन व्यक्तियों को तनाव की समस्या होने लगती है और सेहत भी खराब होने लगती है। आइए जानते हैं कि जब कोई व्यक्ति ठीक से नींद पूरी नहीं करता तब उसे कौन से नुकसान झेलने पड़ेंगे। 1. याददाश्त कमजोर हो जाती है :-  यदि आप ठीक से नहीं सोतेे हैं। या फिर किसी कारण  पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती है और आप लगातार कम ही सोते हैं तो यह आपकी स्मरण शक्ति और मानसिक क...