![]() |
| Dental Health |
दांत हमारे शरीर का सबसे ज़्यादा मजबूत अंग और चेहरे की खूबसूरती का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा भी होते है। इसलिए आपने कई बार सुना और देखा भी होगा एक आदमी ने दांतो से ट्रक ,या ट्रेन का डिब्बा खींचा या फिर बहुत भारी वज़न उठाया। बहुत से लोगो ने ऐसे ही कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जिसमे दांतो की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इतने सुन्दर और मज़बूत दांत आपकी छोटी छोटी लापरवाही की वजह से कमजोर हो जाते है।
टूथ ब्रश करने का सही तरीका -
टूथ ब्रश को ज़्यादा तेज़ से रगड़ के नहीं करना चाहिए। अगर हम ऐसा करते है तो हमारे मसूड़ों के सबसे ऊपरी हिस्से जिसे फ्री गिंगिवा ( FREE GINGIVA) कहते है जो पूरी दांतो नहीं चिपकी होती उसमें और दांतो में बहुत थोड़ा गैप रहता है इसलिए इसको फ्री गिंगिवा बोलते है। जब फ्री गिंगिवा को नुकसान पहुँचता है, जिसकी वजह से दांत कमज़ोर हो जाते है जिससे दन्त क्षय भी हो सकता है। एक बार फ्री गिंगिवा ( FREE GINGIVA) को नुकसान पहुंचा तो वो फिर से रिपेयर नहीं होता।
टूथ ब्रश करने का सही तरीका ,सीधा मतलब रखता है हमारे दांतों और मसूड़ों की सेहत से, जब हम ब्रश करते है तो हमेशा सीधा सीधा करते है , जबकि टूथब्रश को नीचे से ऊपर की तरफ और ऊपर से नीचे की तरफ करना चाहिए जिससे आपके दांतो और फ्री गिंगिवा बीच फसा खाना आसानी से निकल जाए। ब्रश को धीरे धीरे मुँह हर कोने में करे अगर खाना आपके दांतो में फसा रह जाता है तो यही कारण बनता है आपके दांतो की कैविटी का और मुँह की दुर्गन्ध का भी।
रात को सोने से पहले ज़रूर करे टूथ ब्रश
सभी लोग सुबह टूथ ब्रश ज़रूर करते है लेकिन रात को सोने से पहले नहीं करते लेकिन आपको बता दे रात को ब्रश करना बहुत बहुत ज़रूरी होता है। क्योकि दिनभर जो भी हम खाते है वो हमारे दांतो के बीच फ़सा रह जाता है और इसी खाने में रात को बैक्टीरिया ज़्यादा पनपते है जो मुँह की गंध का और भी कई दांतों की बीमारियों का कारण बनते है। तो आज से ही अपने आप से वादा ज़रूर करे रात को हमेशा ब्रश करके ही सोयेंगे।
अल्ट्रा सॉफ्ट टूथ ब्रश का करे इस्तेमाल
दांतों को साफ़ करने में मुलायम टूथ ब्रश का इस्तेमाल करे। हार्ड ब्रश से आपके मसूड़ों को और दांतो की एनेमल परत को नुकसान पहुँचता है जिससे सेंसविटी की समस्या आ सकती है। इसीलिए हार्ड टूथ ब्रश की जगह सॉफ़्ट ब्रश का इस्तेमाल करे।
दांतो की सही देखभाल के लिए डॉक्टर से नियमित जाँच कराते रहे।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇



Comments
Post a Comment