Mulethi | मुलेठी | क्या आप इसके लाभों के बारे में जानते है ?
मुलेठी एक बहुत ही उपयोगी व प्रचलित गुणकारी औषिधि है । लोग इसका इस्तेमाल सर्दी - खांसी में दवा के रूप में करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मुलेठी सिर्फ सर्दी - खांसी में ही नही कार्य करती है बल्कि इसका उपयोग अन्य बीमारियों में भी किया जाता है । इसका उपयोग आयुर्वेद में कई दवाईयॉ बनाने में किया जाता है । Mulethi | मुलेठी आइये जानते है , मुलेठी क्या है ? क्या इसके लाभों के बारे में जानते है। मुलेठी का वानस्पतिक नाम Glycyrrhizia glabra Linn है । यह Fabaceae ( फैबैसी ) वंश की है । यह एक झाड़ीदार पौधा होता है । इसको आयुर्वेद में पूरा पेड़ सुखाकर इसकी छाल सहित उपयोग में लाया जाता है । मुलेठी स्वाद में मीठी होती है। मुलेठी का इस्तेमाल टूथ पेस्ट में भी किया जाता है क्योंकि ये हमारे दांतों , मसूड़ों व गले के लिए बहूत लाभकारी होती है । मुलेठी में कई औषिधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह कई प्रकार के रोगों में लाभकारी होती है । मुलेठी के औषिधीय गुण न सिर्फ खून को साफ करने में मदद करते हैं बल्कि यह बुद्धि ( स्मरण शक्ति ) को भी तेज करती है । भारत की बहुत सी चाय कम्पनियां इसको अपने उत्...