Posts

Showing posts with the label beauty tips

Winter Skin care | सर्दियों में ऐसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

Image
सर्दियां शुरू होते ही चेहरे का निखार घटने लगता है। सर्दियां आते ही रूखी, बेजान हो जाती है और मुरझाने लगती है। सिर्फ त्वचा ही नहीं सर्दियों में होठ भी रूखे और फटने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि त्वचा एक बार बेजान हो जाए तो फिर उसे ठीक करना बहुत ही मुश्किल होता है। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं इसलिए त्‍वचा का बहुत ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि शीत लहर की हवाएं त्वचा की नमी को पूरी तरह से छीन लेती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में त्वचा को ज्यादा मॉइस्चराइज़  करने की ज़रूरत होती है और सर्दियों में बिना सनस्क्रीन लगाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए एलोवेरा, कोकोनट, सिआ बटर और हर्बल ऑयल का उपयोग करना चाहिए, जिससे त्वचा स्वस्थ रहेगी। त्वचा की देखभाल वैसे तो हर मौसम में करनी चाहिए लेकिन सर्दियों में त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए क्योंकि सर्दियों में त्वचा से संबंधित कई सारी दिक्कत हो जाती है। जिसके कारण त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। त्वचा की देखभाल करने से पहले यह जान ल...

Curd Benefits | दही के इतने सारे फ़ायदे

Image
Curd | दही दही दूध में बैक्टीरिया मिलाने से  बनता है।  दही एक डेयरी उत्पादो में से एक है।  दही जमने की  प्रक्रिया  फर्मेंटेशन  कहलाती है। दही को थोड़ी देर गर्म जगह पर रखते हैं, जिससे ये गाड़ा हो जाता है। बैक्टीरिया दूध को गाड़ा करता है और स्वाद को खट्टा बनाता है। जिसको हम दही कहते हैं। दही पाचन क्रिया के साथ साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है। दही का प्रयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। दही भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है।दही स्वाद में खट्टा होता है। यदि दही का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो पाचन शक्ति मजबूत होगी और वज़न भी कंट्रोल होता है। यह बालों को भी मुलायम बनाता है। दही में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं,  दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। दूध के मुकाबले दही हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसीलिए दही हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उन्हें चिकना बनाता है। दही का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन...

Men's Beauty। पुरुषों के चेहरे के दाग धब्बे हटाकर चेहरे को गोरा बनाने के असरदार नुस्खें।

Image
Men's Beauty जब भी सुंदरता की बात आती हैं या त्वचा की देखभाल की बात आती हैं तो दिमाग में सबसे पहले महिलाओं का नाम ही आता है। क्योंकि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अपनी त्वचा का ख़्याल ज़्यादा रखती हैं। लेकिन पुरुषों की त्वचा महिलाओं से 25% ज़्यादा मोटी, ज़्यादा सख्त, ज़्यादा ड्राई और ज़्यादा ऑयली होती है। इसलिए पुरुषों को भी महिलाओं के तरह ही अपनी त्वचा की देखभाल करनें की ज़रूरत होती हैं। हालांकि महिलाओं में झुर्रियों की समस्या जल्दी देखने को मिल जाती हैं। औऱ पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले झुर्रियां देर में दिखाई देती हैं, लेकिन ज़्यादातर समय धूप, मिट्टी, प्रदूषण में बिताने से, स्मोकिंग, बार बार शेव करने से औऱ त्वचा की देखभाल न करने से त्वचा पूरी तरह से बेज़ान लगने लगती हैं। अक्सर लोग अपनी त्वचा के लिए बाजार में उपलब्ध तरह तरह की क्रीम, फेसपैक आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं जिनका असर कुछ समय तक तो रहता हैं, लेकिन बाद में फ़िर से पहले की तरह ही बेज़ान और डल लगने लगती हैं। पुरूषों की त्वचा पर महिलाओं की त्वचा से अधिक खुले रोमछिद्र होते हैं बदलते हार्मोन्स की वजह से हमारी त्वचा काफ़ी प्रभावित होती...

Fenugreek | मेथी के चमत्कारिक गुण और लाभ

Image
Fenugreek | मेथी के चमत्कारिक गुण और लाभ  Fenugreek | मेंथी आज हम बात करेंगे हमारे घर के रसोई में पाई जाने वाली बहुत ही चमत्कारी चीज़ की जिसका नाम मेंथी है। मेंथी का इस्तेमाल हर घर में देखने को मिल जाता हैं। लेकिन कई बार लोग उसको अपने खाने में शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि उनको मेंथी से होने वाले फ़ायदों के बारे में पता ही नहीं होता हैं। अपने कई बार अपने बड़ों के मुँह से सुना होगा कि पहले के लोग सर्दियों के समय में मेंथी के  लड्ड़ू  बनाकर खाते थे औऱ उन लोगों की हेल्थ बहुत अच्छी रहती थी न तो उनको कभी    मधुमेह ( शुगर )   की शिकायत होती थी न उनको कभी कोलोस्ट्रॉल, बी.पी या हार्ट से सम्बंधित कोई भी बीमारी नही होती थी औऱ सबसे बड़ी बात ये के उनकी उम्र 100 सालों के करीब आने के बाद भी वे लोग अपनी उम्र के हिसाब से फिट रहते थे। पहले के लोगों में बहुत कम बीमारियां सुनने को मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से हमारे खाने पीने में गड़बड़ी की वज़ह से तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहें है। अक्सर फ़ास्ट फ़ूड औऱ जंक फ़ूड का सेवन करते रहते हैं जो कि हमारी हेल्थ को बहुत नुक...

Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो

Image
Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो  एलोवेरा के बारे में आज हर कोई जानता है । यह एक बहुत ही चमत्कारिक पौधा है । जिसके अंदर रोगों को दूर करने के कुदरती गुण पाए जाते हैं । यह हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम भी करता है । एलोवेरा स्वास्थ्य व सुंदरता के लिए प्रकृति का अनूठा वरदान है । एलोवेरा की लगभग 300 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। सभी प्रयोग में नहीं लाई जाती कुछ ही प्रजातियां प्रयोग में ली जाती है। जिनमे से सर्वोत्तम प्रजाति एलो बारबाडेन्सिस मिलर है । जिसे हम किसी भी तरह से प्रयोग में ला सकते है।  यह एंज़ायमों से भरपूर होने के कारण पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है । इसमे प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट क्रिया होती है जिससे यह त्वचा को कसता है व जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है । एलोवेरा का जेल हर प्रकार के कैंसर और शरीर मे पनप रही रसौली को खत्म करने की क्षमता रखता है । यह फ़ोड़े ,फुंसी ,मुहासे ,हिमदाह सौराइसिस , मस्से , एक्जिमा आदि समस्याओं को ठीक करता है ।  यह म्यूकस मेम्ब्रेन को ठीक कर आंतों की भीतरी दीवारों की खराब...

Hair care | लंबे घने और चमकदार बालो के लिए अपनाये ये कुछ आसान तरीके।

Image
 Hair care | लंबे घने और चमकदार बालो के लिए अपनाये ये कुछ आसान तरीके। HAIR CARE  चाहे लड़की हो या महिलाएं हर एक कि चाहत होती है कि उसके बाल लंबे व घने और चमकदार हों, लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खराब खान पान और बालों पर तरह-तरह के रासायनिक उत्पादों के इस्तेमाल से बाल बेजान होकर झड़ने लगते लगते हैं। ऐसे में बहुत ज़रूरी हो जाता है कि समय रहते बालों की समस्या पर ध्यान दिया जाए। आईये बालो को लंबे घने और चमकदार बनाने के कुछ आसान से तरीकों के बारे में जान लेते हैं  एलोवेरा  एलोवेरा एक नेचरल कंडीशनर है। यह कई तरह से बालों को फ़ायदा पहुँचता है और इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं है। एलोवेरा में मौजूद फ्लोलिक एसिड और विटमिन बी 12 आपके बालों ग्रोथ में मदद करता है। एलोवेरा के गुदे को निकाल कर उसको बालों की जड़ो पर लगाने से सर का रूखापन और डैंड्रफ खत्म होता है , इसको नियमित रूप से प्रयोग करने से सर का रक्त संचार बढ़ता है जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ते है और बालों गिरना भी बंद हो जाता है। विस्तार से पढ़े 👉 Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो ALOVERA | एलोवेरा...

SKIN CARE | आपको भी पाना है, सुंदर त्वचा तो अपनाये ये कुछ आसान से तरीके |

Image
SKIN CARE | आपको भी पाना है,  सुंदर त्वचा तो अपनाये ये कुछ आसान से तरीके  | त्वचा   त्वचा  शरीर की बाहरी जिल्द (परत ) होती है जिसको ब्रह्म त्वचा (एपिडर्मिस) भी कहते है।  त्वचा का निर्माण कई परतो से होता है और यह हमारी अस्थियो, मांशपेशियों,  अस्थिबन्ध और अन्य आंतरिक अंगों की रक्षा करती है। यह मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है। मानव शरीर की त्वचा की मोटाई 0.05 से 0.65 सेमी० होती है यह मोटाई पलकों पर सबसे कम तथा तलुओं पर सबसे अधिक होती है। त्वचा में अत्यंत सूक्ष्म छिद्र होते है। क्योंकि हमारी त्वचा बाहरी वातावरण के सीधे संपर्क में इसलिये त्वचा कई रोग जनको के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा भी करती है। त्वचा के और भी कई कार्य होते है जैसे- विनियमन संवेदना, तापमान, विटामिन का संश्लेषण, इन्सुलेशन, विटामिन बी फोलेट का निर्माण करती है।  इसके संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छ रखना बहुत जरूरी होता है। त्वचा (स्किन) प्रॉब्लम्स क्यों होती है? जैसा कि पहले  बताया त्वचा मानव शरीर का सबसे बाहरी और सबसे बड़ा हिस्सा...