Hair care | लंबे घने और चमकदार बालो के लिए अपनाये ये कुछ आसान तरीके।

 Hair care | लंबे घने और चमकदार बालो के लिए अपनाये ये कुछ आसान तरीके।


HAIR CARE 

चाहे लड़की हो या महिलाएं हर एक कि चाहत होती है कि उसके बाल लंबे व घने और चमकदार हों, लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खराब खान पान और बालों पर तरह-तरह के रासायनिक उत्पादों के इस्तेमाल से बाल बेजान होकर झड़ने लगते लगते हैं। ऐसे में बहुत ज़रूरी हो जाता है कि समय रहते बालों की समस्या पर ध्यान दिया जाए।

आईये बालो को लंबे घने और चमकदार बनाने के कुछ आसान से तरीकों के बारे में जान लेते हैं 

एलोवेरा 

एलोवेरा एक नेचरल कंडीशनर है। यह कई तरह से बालों को फ़ायदा पहुँचता है और इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं है। एलोवेरा में मौजूद फ्लोलिक एसिड और विटमिन बी 12 आपके बालों ग्रोथ में मदद करता है। एलोवेरा के गुदे को निकाल कर उसको बालों की जड़ो पर लगाने से सर का रूखापन और डैंड्रफ खत्म होता है , इसको नियमित रूप से प्रयोग करने से सर का रक्त संचार बढ़ता है जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ते है और बालों गिरना भी बंद हो जाता है। विस्तार से पढ़े 👉Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो

ALOVERA | एलोवेरा 

दही 

दही से बालों को पोषण  मिलता है। दही में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मिनरल, जिंक, और विटामिन बी 5 होते है। ड्राई और डल बालों के लिए दही बहुत ही कारगर साबित होता है। दही को कंडीशनर की तरह उपयोग करना अच्छी  केयर का एक बेस्ट ऑप्शन है। बालो को शैम्पू से धोने के बाद दही से 15 मिनट तक बालो की मालिश करे और फिर सादा पानी से धो ले। इससे डेंड्रफ की समस्या से काफी आराम मिलता हैं। और दही बालो को साइन करने में भी मदद करता है।  

CURD | दही 

 मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी बालो के लिए एक बरदान साबित हुआ है। अगर आपको बालो को स्ट्रेट करने करने का एक प्राकृतिक समाधान चाहिए तो उसके लिए मुल्तानी मिट्टी बेस्ट ऑप्शन हैं। इसके लिए डेढ़ कप मुल्तानी मिट्टी ले। उसमे 6 चम्मच चावल का आटा डाल  ले एक अंडा और आधा कप दही डाल ले। इन चारों चीजो को अच्छे से मिक्स कर ले और अब इस पेस्ट को लगाये और कंघी की मदद से सीधा करते जाए। इस पेस्ट को बालों पर तब तक लगा रहने दे जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये और फिर बालो में शैम्पू कर ले आप देखेंगे अब आपके बाल पहले से स्ट्रेट और चमकदार हो गए हैं।

MULTANI MITTI | मुल्तानी मिट्टी 
 
अंडा

आप एक कटोरी में दो अंडो की जर्दी ले और तीन चम्मच एलोवेरा ले अब दोनों को अच्छे से मिला ले और अब इस मिश्रण को अपने बालो पर और सिर की त्वचा पर लगाये इस मिश्रण को 40 मिनट तक लगा रहने दे इसके बाद ठंडे पानी से धो ले याद रखे बालो को हमेशा ठंडे पानी से ही धोये गर्म पानी से धोने पर बाल रूखे और बेजान हो कर टूटने लगते है।
अंडा बालो को मॉश्चराइजर तो करता ही है साथ मे बालो से जुड़ी और भी परेशानियों को कम करता है। अंडे की जर्दी में फैट खनिज पदार्थ होते हैं  इसलिए अंडे की जर्दी बालो के लिए कंडीशनर की तरह ही काम करता हैं। इससे बालों को प्राकृतिक चमक मिलती हैं। 

Egg | अंडा 
 
नारियल तेल
 

रूसी से निपटने में नारियल तेल रामबाण की तरह साबित होता है। हफ्ते में एक बार नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर के उंगलियों की मदद से हल्के हल्के मसाज करें। इसके बाद बालों को किसी सूती कपड़े से कवर कर के पूरी रात लगा रहने दे। सुबह उठ कर बालो को ठंडे पानी और शैम्पू से धो ले। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में आपके सिर से रूसी गायब होने लगेगी। नारियल तेल बालो को जड़ो की गहराई तक पोषण देने का काम करता है।

coconut oil | नारियल तेल 

प्याज का रस 

प्याज के रस में सल्फर और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जिससे प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है व बालो की जड़ो को पोषण मिलता है। रूसी और सिर से सम्बंधित संक्रमण को रोकने का कार्य भी करता है। इसलिए कई लोग बालो की लंबाई बढ़ाने के लिए प्यास के रस का इस्तेमाल करते हैं। विस्तार से पढ़े 👉 Onion Benefits | क्या आपको प्याज के ये फ़ायदे पता है ?

onion | प्याज़ 

 आपको हमारा ब्लॉग  कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे। बालों से जुड़े और भी ब्लॉग पढ़ने के लिए click  करे   👇  

👉 मानसून में ऐसे करे, अपने बालों की देखभाल 

👉 Hair Fall | कहीं आप भी ये गलतियाँ तो नहीं कर रहे |

और पढ़े  CLICK करें 👇


Comments