क्या आप जानते हैं ? || 80% तक स्किन प्रॉब्लम गलत साबुन के इस्तेमाल से होती हैं ।
हम लोग अपनी त्वचा को चमकाने के लिये लंबे समय से तरह तरह के साबुन प्रयोग करते आ रहे हैं । साबुन आज लगभग सभी घरों में उपयोग किया जाता है । बहुत से लोग साबुन से ही बालों को भी वॉश कर लेते हैं । हम लोग जो साबुन रगड़ रगड़ कर अपनी त्वचा पर लगाते हैं वही साबुन कभी कभी हमारी स्किन को हानि भी पहुँचाने लग जाता है । आज हम आपको साबुन से होने वाले लाभ व नुकसान के बारे में बतायेगें । साथ ही आपको यह जानकारी भी देंगें कि आपको किस ग्रेड का साबुन उपयोग करना चाहिए । क्या आप जानते हैं ? || 80% स्किन प्रॉब्लम गलत साबुन के इस्तेमाल से होती हैं । साबुन कितने प्रकार का होता है ? साबुन आज के समय का ऐसा डेली बेस प्रोडक्ट है जो आज लगभग हर घर में उपयोग किया जाता है । उपयोग के आधार पर साबुन को चार वर्गों में बांटा गया है - ◆ टॉयलेट सोप ◆ नॉन टॉयलेट सोप ◆ गिल्सरीन सोप ◆ पारदर्शी सोप साबुन को सोडियम व पोटैशियम मिलाकर तैयार किया जाता है । सोडियम युक्त साबुन कठोर होने के कारण कपड़े धुलने में उपयोग किया जाता है । जबकि पोटैशियम से बने साबुन का उपयोग म...