High blood Pressure | हाई ब्लड प्रेशर वाले भूलकर भी ये 5 भोज्य पदार्थ न खाएं ।
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हमारे देश में चाहे युवा हो या कोई बुजुर्ग हो हर कोई आज किसी न किसी शारीरिक समस्या से ग्रसित है । उसी में से हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है । जिससे आज लगभग 10 में से 7 व्यक्ति पीड़ित हैं । अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं और कई सारी दवाइयां खा खा कर तंग आ चुके हैं । तो यह आर्टिकल आपके लिये बहुत लाभदायक होने वाला है । हाई ब्लड प्रेशर वाले भूलकर भी ये 5 भोज्य पदार्थ न खाएं । आज हम आपको बताएंगे कि हाई ब्लड प्रेशर में ऐसे कौन कौन से 5 भोज्य पदार्थ हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी को अनजाने में भी नहीं करना चाहिए । 1- कॉफी - कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है । जिसके अत्यधिक सेवन से रक्तचाप के बढ़ने की दिक्कत होती है । इसलिए आपको कॉफी या चाय का अधिक मात्रा में सेेवन नहीं करना चाहिए । 2- नमक - नमक जिसे रासायनिक भाषा में सोडियम क्लोराइड कहते हैं । इसका अधिक मात्रा में सेेेवन उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है व हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिये यह रक्त में द्रव के संतुलन को प्रभावित करता...