Foot Ankles। एड़ियो के दर्द का कारण और उपाय
Foot Ankles। पैरो की एड़िया वैसे तो मानव शरीर में ऊपर से लेकर नीचे तक अनेको अंग होते हैं जिनकी साफ सफाई और सुरक्षा के लिए हमे उचित देखभाल करनी चाहिए। बात करे पैरो की एड़ियो की तो ये मानव शरीर का एक अहम अंग है जिसकी बजह से हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं यानी चलते फिरते हैं। मनुष्यो के पैरों में 26 हड्डिया होती हैं जिसमे से एड़ी की हड्डी (calcaneus ) सबसे बड़ी होती हैं। एड़ी की संरचना कुछ इस तरह होती है कि वह शरीर का बजन आराम से उठा सके। हमे अगर चलना दौड़ना है तो सबसे पहले पैर ही ज़मीन के संपर्क में आते है और हमें आगे की ओर बढ़ने में सक्षम बनाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के वजन से 1.30 गुना ज़्यादा चलने और 2.80 गुना ज्यादा दौड़ने के कारण पैरों पर अधिक दबाव पड़ सकता है। इसके चलते एड़ी कमजोर हो जाती है और इसमें दर्द होने लगता है। अधिकतर मामलों में एड़ी के दर्द के लिए आंतरिक कारण भी बजह बन जाते हैं। जैसे- गठिया, संक्रमण, अघात तनाव से संबंधित एक समस्या, न्यूरोलॉजिकल या कुछ अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। Foot Ank...