Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।

Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।


Liver। यकृत

मानव शरीर में दिल दिमाग और किडनी की तरह ही लिवर भी मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता हैं। लिवर मानव शरीर में पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में डायफ्राम के नीचे स्थित होता हैं। लिवर मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि के रूप में भी जाना जाता हैं, जिससे पित्त का निर्माण करती हैं। पित्त, यकर्ती वाहिनी उपतंत्र व पित्तवहिनी द्वारा ग्रहणी व पित्ताशय में चला जाता हैं। पाचन क्षेत्र में अवशोषित आंत्ररस के उपापचय की यह मुख्य जगह हैं। इसके नीचे के भाग में नाशपाती के आकार की एक थैली होती हैं जिसे हम पित्ताशय कहते हैं। यकृत के जरिये स्त्रावित पित्त रस पित्ताशय में ही संचित होता हैं। उपापचय में इसकी अन्य भूमिकाओं में लाल रक्त कोशिकाओं का अपघटन, ग्लोकोजन भंडार का विनियम, व हार्मोन का उत्पादन शामिल हैं। इतना ही नही हमारे शरीर के द्वारा किये जाने वाले कई कार्य पूरी तरह से लिवर पर ही निर्भर करते हैं। मानव शरीर में लिवर लगभग 300 से भी ज्यादा काम करता हैं। लिवर के कुछ मुख्य कार्य--

Liver। के कार्य

◆ रक्त में शर्करा को संतुलित या नियंत्रित करना।

◆ यह हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में हमारी सहायता करता हैं।

◆ हमारे शरीर से बिषैले पदार्थो को अलग अलग करना।

◆ ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलना जिससे हमारा पूरा दिन ऊर्जावान रहे।

◆ प्रोटीन में पोषण की मात्रा को नियंत्रित करना।

◆ लिवर रक्त में थक्का बनाने से रोकने में सहायता करता हैं और फाईबोजिन नामक प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता हैं।

◆ लिवर अपने अंदर जरूरी विटामिन्स व प्रोटीन को इक्कठा करने का काम भी करता हैं।


Liver। को स्वस्थ कैसे रखें

ज्यादा से ज्यादा पानी पिये। लिवर को साफ़ रखने के लिए दिन में लगभग 12 से 14 गिलास पानी पिये। ज्यादा पानी पीने से आप हाइड्रेटेड  रहेंगे, जिससे कोशिकाओं को को प्राकृतिक रूप से निर्माण में मदद मिलेगी। पानी से लिवर के विषाक्त और बचें हुए पदार्थों को बाहर निकालने में  जल्दी मदद मिलती हैं। और इससे आपके लिवर को अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में व काम को तेजी से करने में मदद मिलेगी।

अपने रोज के आहार में नींबू को जरूर शामिल करें। दिन में एक बार नींबू के रस को चाय में या पानी में मिलाकर जरूर पिये। नींबू का रस शरीर से  विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता हैं। नींबू का रस अग्नाशय में पथरी को विकसित होने से रोकता हैं। और इससे हाजमा भी बढ़ता हैं व हमारे लिवर को अमाशय के रसों के अनुरूप चलने देता हैं।  

ग्रीन टी भी लिवर की हेल्थ के लिए काफी सहायक होती हैं। ग्रीन टी में केटेकाइन्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, केटेकाइन्स एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट प्लांट होता हैं। जिससे लिवर की कार्य करने की क्षमता बढ़ती हैं और ग्रीन टी लिवर में वसा के जमाव को कम करने में भी मदद करती हैं।  विस्तार से पढ़े click करे ग्रीन टी

ब्लैकबेरीज, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज आदि फलों का जूस लिवर की हेल्थ को सुधारने में मदद करता हैं। इन फलों में ऐसी ऑर्गेनिक शुगर पायी जाती हैं जिससे ब्लड में शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती हैं और बॉडी फैट को कम करने में सहायता करती हैं,  जिससे फैटी लिवर से संबंधित बीमारियों की संभावना कम हो जाती हैं। 

लिवर को साफ रखने के लिए उपवास रखना बेहतर तरीका माना जाता हैं। हफ्ते में आप दो दिन का उपवास रख सकते हैं। अधिकतर उपवासों में एक निश्चित टाइम तक के लिए फल और साब्जियाँ ही खाई जाती हैं, या फिर फल और सब्ज़ियों का रस पिया जाता हैं। अगर आपको कोई समस्या हो जैसे डायबिटीज या कुछ और तो उपवास करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ज़रूर ले लें। 


ज्यादा शराब और कैफ़ीन के सेवन से भी लिवर की हेल्थ पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं। शराब और कैफ़ीन लिवर में विषयुक्त पदार्थों को जमाने मे सबसे बड़े जिम्मेदार होते हैं। इससे आप अपनी पूरी क्षमता के साथ कोई भी कार्य नही कर पाते हैं। रिसर्च के जरिये पता चला हैं, कैफ़ीनरहित कॉफी बड़े हुए लिवर के एंजाइमों को घटाने में सहायक हो सकती हैं।


हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिये हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
Thank You। Wish u Health
Please keep supporting











Comments