Golden Milk | हल्दी वाला दूध पीने खत्म होते है ये रोग
हल्दी दूध। The Golden Milk जैसा कि हम सभी जानते हैं भारतीय व्यंजनों में औऱ आयुर्वेद में दवाओं के उत्पादन में हज़ारो बर्ष से हल्दी का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हल्दी में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण मौज़ूद होते हैं औऱ दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अगर आप अपने दैनिक आहार में हल्दी औऱ दूध को शामिल करतें हैं तो आप खुद को कई बीमारियों के संक्रमण से बचा सकते हैं। लेकिन आज के समय में लोग छोटी सी बीमारी होने पर भी डाक्टर्स के पास पहुँच जाते हैं औऱ डॉक्टर हर बीमारी के लिए ढेरो दवाईयां थमा देते हैं लेकिन हम कभी भी उस बीमारी की जड़ तक पहुँचने की कोशिश ही नही करतें हैं। अगर हम अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठे तो वो हमें हमेशा घरेलू उपचार ही बतायेगें जिससे छोटी छोटी बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे हल्दी वाले दूध की जैसा कि हम सभी जानते हैं दूध से हमारी हड्डियां मज़बूत होती हैं औऱ दूध के साथ हल्दी को मिलाने से ये औऱ भी शक्तिशाली मिश्रण तैयार हो जाता हैं जो कि स्वास्थ्य के साथ सौंदर्य लाभ भी प्रदान करता हैं। Golden Milk | हल्दी वाला...