Green Coffee | तेज़ी से वज़न घटाने का अचूक और आसान तरीका ।
Green Coffee | तेज़ी से वज़न घटाने का अचूक और आसान तरीका । आजकल हम सब खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नही करते । योगा करते हैं , सुबह सुबह घूमने जाते हैं , व बहुत से लोग जिम भी जाते हैं । लेकिन फिर भी कहीं न कहीं हम खुद को फिट रख पाने में असमर्थ रहते हैं । हमारा बदलता लाइफस्टाइल व खान पान इसकी मुख्य वजह है । जिसके कारण हमारा वजन दिन व दिन बढ़ता जाता है व हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं । जिससे शरीर मे और भी बीमारियॉ उत्पन्न होने लगती हैं । हमारी बदलती लाइफ को हम ग्रीन कॉफ़ी का उपयोग कर अच्छा कर सकते हैं । ग्रीन कॉफ़ी एक बहुत ही अच्छा पेय पदार्थ है जो ढेर सारे एन्टी ओक्सिडेंट से भरपूर होती हैं । शोध के द्वारा यह पाया गया है कि ग्रीन कॉफ़ी में क्लोरोजेनिक एसिड की मात्रा ब्लैक कॉफ़ी की अपेक्षा अधिक होती है । जिससे यह हमारे बड़े हुए फैट को बर्न करने में अहम भूमिका निभाती है । यह हमारे शरीर मे गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार लाती है । साथ ही यह एसिड बेसेल मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने का काम करती है । जो हमारे रक्त से निकलने वाले ग्लूकोज के स्तर को घटाने में उपयोगी होता है । यह हमारे शरीर के का...