CORONA UPDATE | खुशखबरी | रूस लेकर आएगा पहली वैक्सीन

 CORONA UPDATE | खुशखबरी ,रूस लेकर आएगा पहली वैक्सीन 

जी हाँ ये सबके लिए ख़ुशी की बात है। कोरोना की वैक्सीन का इंतज़ार खत्म हुआ खबरों की माने तो रूस दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन लाने जा रहा है। रूस 12 अगस्त से 15 के बीच अपनी इस वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराएगा। सबकी निगाहे इस बात पर थी कौन सा देश पहली वैक्सीन बनाएगा बहुत से देश इस दौड़ में थे जैसे - चीन ,भारत ,अमेरिका ,रूस ,जर्मनी लेकिन बाज़ी मार ले गया रूस। 
रूस के स्वस्थ्य मंत्रालय ने ये बताया वैक्सीन का ट्रिएल अंतिम चरण में है जल्द ही ये पूरा हो जायेगा इस वैक्सीन का  रजिस्ट्रेशन 12 से 15 अगस्त के बीच करा लिया जायेगा उसके बाद इसके निर्माण का काम शुरू किया जायेगा। 

कैसे होता है ट्रायल

इसके तीन मानवीय ट्रॉयल और चरण  होते है ,पहले चरण में 100 लोगो पर परिक्षण किया जाता है ,दूसरे चरण में सैकड़ो लोगो पर और तीसरे चरण में हज़ारो लोगो पर ये परिक्षण किया जाता  है। इन सभी में लोगो पर वैक्सीन के असर को देखा जाता है। उसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है। रूस ने जिन लोगो पर ये वैक्सीन का परिक्षण किया उन सभी में वैक्सीन के अच्छे परिणाम देखने को मिले है। उन सभी में कोरोना से लड़ने में अच्छी इम्युनिटी पायी गई है। 

COVID-19 Vaccine


कैसे काम करेगी वैक्सीन 

सभी देश वैक्सीन को अपने देश में कोरोना मरीज़ो में पाए गए लक्षणो के हिसाब से बना रही है। क्योंकि सभी में कोरोना के अलग अलग क्षण होते है। रूस  द्वारा बनाई गई वैक्सीन इंसान के इम्युनिटी  पर काम करेगी यानि वैक्सीन लगने के बाद इम्युनिटी कई गुना बढ़ जाएगी। किसी को कोरोना का संक्रमण है तो कोरोना वैक्सीन से बूस्ट हुई इम्युनिटी से खत्म हो जायेगा। अगर इसके प्रतिकूल प्रभाव की बात करे तो आपको हल्का बुखार ,थकान ,हो सकती है जो सामान्य बात है इसमें आप पैरासिटामोल ले सकते  है। रूस अक्टूबर से  वैक्सीन को लगाने की  प्रक्रिया  शुरू कर देगा। कई देशो ने रूस के इस दावों पर संदेह जताया है , क्योकि पहले से रूस  ने परिक्षण से सम्बंधित कोई भी डाटा जारी नहीं  किया। लेकिन रूस को अपनी  वैक्सीन को लेकर कोई संदेह नहीं है। 


लेकिन जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक हमे उन्ही सब नियमो का पालन करना है जो WHO ने हमारी सुरक्षा के लिए ज़ारी किये है ,

आपकी इस पर क्या राय है कॉमेंट्स में  ज़रूर बताइये ऐसे ही कोरोना से जुड़े अपडेट जानने के लिए  https://www.wishuhealth.com/   को SUBSCRIBE और FOLLOW करे। 




Comments