Ganoderma | गैनोडर्मा करता है आपके पूरे शरीर को स्कैन

GANODERMA | गैनोडर्मा 

धरती पर उपलब्ध है ,एक बहुत ही चमत्कारिक औषिधि,  जिसका नाम है,  गैनोडर्मा  

गैनोडर्मा क्या है ?

यह खुम्ब कि एक जाती होती है । जो लकड़ी पर उगती है। इसकी सत्तर से भी ज्यादा प्रजातियां होती हैं जो अधिकांशता उष्ण कटिबंधीय  क्षेत्रों में पायी जाती हैं । गैनोडर्मा को मुख्य रूप से रिशी के नाम से जाना जाता है । जो खुम्ब ( मशरुम ) हम लोग सब्जी के रूप में खाते हैं उसे खाद खुम्ब कहते हैं । लेकिन रिशी खुम्ब (गैनोडर्मा)का उपयोग मुख्य रूप से एशियाई  चिकित्सा में  किया जाता है । ये प्रकर्ति में विदमान बहुत ही गुणकारी औषिधियों में से एक है । 
इसे  जड़ी बूटियों का राजा भी कहा जाता है । यह लगभग 5000 साल पुरानी हर्ब है । इसको विश्वभर में अलग-अलग नामो से जाना जाता है । चीन में इसे लिंगज़ही  , जापान में इसे रेशी व इंडोनेशिया में इसे जमूर के नाम से जाना जाता है । हमारे देश में जैसे तुलसी को एक दैवीय पौधे का दर्जा दिया गया है वैसे ही चीन में गैनोडर्मा की को माना जाता है और उसकी पूजा होती है। 
इसके नाम कि बात करें तो इसमें गैनो का अर्थ होता है चमकदार व डर्मा का अर्थ होता है त्वचा। जिसके कारण इसे गैनोडर्मा के नाम से जाना जाता है । 

गैनोडर्मा पर कई देश कर चुके हैं रिसर्च - 

गैनोडर्मा पर चीन,जापान आदि देश अपनी अपनी रिसर्च कर चुके हैं और सभी इसके गुणों से बहुत प्रभावित हुए हैं । चीन और जापान की रिसर्च के बाद ही कई देश इसके चमत्कारिक गुणों को जान पाए हैं । इसके चमत्कारिक गुणों के कारण इसे जीवन की बूटी के नाम से भी जाना जाता है ।

गैनोडर्मा काम कैसे करता है ? 

यह हमारी बॉडी को स्कैन करने का काम करता है बिल्कुल एक एंटीवायरस कि तरह ,गैनोडर्मा में प्राकृतिक पॉलीसैकेराइड्स होता है  जो बॉडी को डेटॉक्सीफाए (DETOXIFY) करने का काम भी करता है । इसमें जेरमिनियम नामक तत्व होता है ,जो हमारे शरीर के सेल्स (cells) पर वर्क करता है  साथ ही साथ मष्तिस्क एवं तंत्रिकाओं के वैधुत कार्यो के बीच अच्छा तालमेल बनाता है ,जिससे हमारा शरीर जड़ से मजबूत बनता है । यह हमारे शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है । यह हमारे शरीर के अंदर होने वाली विभिन्न प्रकियाओं को संतुलित कर उन्हें सुचारु रूप से चलने में मदद करता है।

 
 आइये जानते हैं कि गैनोडर्मा किन किन रोगों का लाभ पहुँचाता है - 

  • गैनोडर्मा में 700 से भी ज्यादा औषिधियों के गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर कि 250 से भी ज़्यादा बीमारियों को ठीक करने कि क्षमता रखता है ।
  • यह अनिंद्रा , थकावट , सांस कि समस्या , तनाव ,ह्रदय की समस्या , किडनी की समस्या , फेफड़ों की समस्या , अग्नाशय आदि विकारों को दूर करने में बहुत उपयोगी है।
  • इसके रोजाना इस्तेमाल से आप छोटी छोटी समस्याओं जैसे खांसी  , जुखाम , कील - मुहासें , दाद -खाज ,एलर्जी जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं । 
  • गैनोडर्मा में लूसीडियम नाम का एक तत्व पाया जाता है जो स्वच्छांद मुल्को को निकाल कर आपकी कोशिकाओं को नया यौवन प्रदान करता है 

क्या गैनोडर्मा हमें नुकसान नुकसान पहुंचता है ? 

यह एक जड़ी बूटी है व आयुर्वेदिक है । जिसके कारण हमें कोई समस्या नही होती है । यदि आप पहले से दवाई ले  रहे हैं या आपको रक्तचाप की समस्या ,हृदय की समस्या है तो गनोडर्मा उपयोग करने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर ले ले । 


गैनोडर्मा को हम कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं ?

आजकल बाजार में यह मेडिकल शॉप पर या अन्य शॉप पर ये आसानी से मिल जाता है । यह ज्यादातर कैप्सूल के रूप में आता है जिसके कारण इसका उपयोग और आसान हो जाता है । इसका रोजाना सेवन करने से आप अधिक लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं ।

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 

और पढ़े  CLICK करें 👇



wish u health

Comments

Post a Comment