Milk | शायद ही दूध पीने का सही तरीका लोगो को पता होगा।

आप ये तो जानते ही होंगे दूध ही एक ऐसा भोजन हैं जिसमे मानव शरीर के पोषण  के लिए सभी पौष्टिक तत्व होते हैं। चाहे आप बच्चे हो जवान  हो या बूढ़े दूध हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभकारी होता हैं, कहा जाता हैं दूध में पाए जाने वाले न्यूट्रियन्स बहुत ही ज्यादा यूनीक होते हैं जो कि किसी भी फल सब्जी या अनाज से नहीं मिल सकते हैं। फिर भी ज्यादातर लोगों को इसको पीने के सही तरीके नही पता होते हैं जिसकी बजह से उन्हें फ़ायदे के जगह नुकसान होने लगते हैं जैसे- पाचन क्रिया खराब होना, स्किन एलर्जी, किडनी खराब होना, सूजन, वज़न बढ़ना आदि समस्यायें शुरू होने लगती हैं।

Milk | शायद ही दूध पीने का सही तरीका लोगो को पता होगा।

क्या आप भी दूध पीते समय ये गलतियां करते हैं?

*  अक्सर लोग खाने के साथ दूध पीते हैं पोषक तत्व के नजरिए से दूध अपने आप मे ही सम्पूर्ण आहार होता हैं खाने के साथ या तुरंत बाद दूध लेना मतलब दो टाइम का खाना एक साथ खाना जिससे  गैस, अपच, पेट फूलना जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। खाना खाने के दो घन्टे बाद ही दूध पीना चाहिए।

* दूध को मीट, मच्छी और मांस के साथ नही पीना चाहिए।

* क्या आप नमकीन चीजे जैसे पराठा, नमकीन या आप सब्जियां खाते समय दूध का उपयोग करते हैं तो ऐसा करना बिल्कुल बन्द कर दे। क्योंकि जाने अनजाने आप अपने शरीर को अंदर से डैमेज कर रहे हैं।

* आयुर्वेद की माने तो दूध और नमक एक दूसरे के विरोधक होते हैं इनको एक साथ मिलाने से बॉडी में टोक्सिन पैदा होते हैं जिसकी बजह से आपको स्किन प्रोब्लेम्स हो जाती हैं आपकी ये गलती सब गड़बड़ कर देती हैं।

* गर्मियों में अक्सर हम ठंडे दूध का इस्तेमाल कोल्ड कॉफी,  मिल्क शेक पीते लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नही हैं दूध अपने आप मे ही बहुत भारी  होता हैं ठंडा होने पर और भी नही पच पता है गैस्टिक, सूजन बढ़ना अपच जैसी समस्याए शुरू हो जाती हैं।

* दूध को उबाल कर या हल्का गुनगुना कर के पीना चाहिए। दूध को उबाल कर या गुनगुना करने से इस तरह बदलता हैं जिससे इसको पचने में काफी आसानी होती हैं।

*  दूध अपने आप में ही प्राकृतिक मीठा होता हैं इसमें लेक्टोस होता हैं जो कि अपने आप मे ही चीनी की तरह ही मीठा होता हैं। और हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली चीनी कई सारी कैमिकल प्रोसेस से होकर गुजरती हैं जिसकी बजह से दूध में मिलने पर ये दूध के न्यूट्रियन्स को एब्जार्ब नही होने देती इस बजह से भी दूध नही पचता और बॉडी फैट भी बढ़ने लगता हैं।

* दूध को मीठा करने के लिए आप उसमे शहद या मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

* आपको जानकर आश्चर्य होगा फलो के साथ भी दूध नही पीना चाहिए। खासकर खट्टे के साथ जैसे- संतरा, नींबू, मौसमी आदि बाकी कुछ असाधारण मामलों में दूध को आमला के साथ ले सकते हैं।

* खजूर केले और आम अगर पूरी तरह से पक चुके हैं तो इनके साथ आप दूध ले सकते हैं लेकिन  इनको पचाने में थोड़ा भार  ज्यादा पड़ सकता हैं क्योंकि ये काफी हैवी होते हैं। जनरली ये बजन बढ़ाने के लिए लिये जाते हैं।

Milk 

दूध पीने का सही तरीका

जैसा कि मैने आपको पहले ही बताया गर्म दूध को बैठ कर सिप सिप करके ही पीना चाहिए  अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आप खड़े होकर एक बार मे ही पी सकते हैं।

दूध को वैसे तो किसी भी टाइम पी सकते हैं लेकिन इसका सबसे बेस्ट टाइम रात को सोने से आधे घण्टे पहले पीने से जो डाइजेशन एन्जाइम दूध को सही तरह से डाइजेशन करने के लिए चाहिए जो रात को ही बनते हैं।

रात को दूध पीने से माइंड रिलैक्स रहता हैं जिससे नींद अच्छी आती हैं जिससे हम पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

अगर आप काफी पतले हैं और बजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप भैस का दूध पी सकते हैं। बाकी सभी गाय का दूध पिये जो ब्रेन, हेयर, स्किन, और बॉडी के आंतरिक अंगो के लिए बहूत फायदेमंद होता हैं। आप देसी गाय का दूध पी सकते हैं तो उससे बेहतर कुछ भी नहीं।

  • दोस्तो क्या आप भी ऐसी गलतियां करते हैं तो साबधान हो जाये क्योंकि जाने अनजाने आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नोट : ब्लॉग से संबंधित कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।
Thank You । Wish U Health

Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय



Comments