Sleeping Tips | अगर सोना ही हैं तो सही तरीके से सोये। सोने के कुछ जरूरी टिप्स।

Sleep। सोना 

नींद एक ऐसा काम हैं जो हर जीव के लिए ज़रूरी हैं और इन जीवों में हम इंसान भी आते हैं। नींद की वजह से ही हम सभी जीवित रहते हैं। कई बार लोगो के दिमाग में आता होगा, जब हम सो रहे होते हैं तो हमारा शरीर कुछ नही कर रहा होता हैं लेकिन सच तो ये हैं जब हम सो रहे होते हैं तभी हमारा शरीर अपने आप को स्वस्थ रखने में, बढ़ने में, और सीखने में व्यस्त रखता हैं। जब हम नींद में होते हैं तब हमारी बॉडी रिलैक्स तो होती ही हैं, इसके अलावा यह ऐसा समय होता हैं जब पूरे दिन के काम काज के बाद आपकी बॉडी के अंदर से सारे जैविक रखरखाव के कार्य भी हो रहे होते हैं। यदि आप पर्याप्त नींद नही लेते हैं तो आपका पूरा दिन आलास से भरा हुआ गुजरेगा,  एनर्जी लेवल भी डाउन रहता हैं। यानी के हम कह सकते हैं नींद वह समय हैं जब शरीर खुद को दुबारा काम करने के लिए तैयार कर रहा होता हैं।

Sleeping Tips | अगर सोना ही हैं तो सही तरीके से सोये। सोने के कुछ जरूरी टिप्स।

Sleeping Tips
  • रोजाना एक ही समय पर सोये और एक ही समय पर जागे। ऐसा करने से आपकी नींद का डेली रूटीन बन जायेगा और आपको उसी समय नींद आयेगी जिस समय आप रोज सोते हैं। इससे आपकी नींद तो पूरी होगी ही साथ में आपकी बॉडी को भी फुल रिलैक्स मिल सकेगा।
  • आपका बेडरूम सोने के लिए सही रूप से बना हो, अपने बेडरूम में अंधेरा रखे और ठंडा रखे। अपने अक्सर देखा होगा बारिश के मौसम में और सर्दियों के मौसम नींद ज्यादा आती हैं। क्योंकि बारिश और सर्दी में मौसम ठंडा हो जाता हैं जिससे और भी अच्छी नींद आती हैं।
  • आपके बेडरूम में जो भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो उनको बंद कर के रख दे। जैसे टी.वी, मोबाइल फोन आदि को बंद कर के रख दे ताकि सोने के समय कोई भी डिस्टरवेंस क्रिएट न हो और आप आराम से सो सके।
  • सोने से पहले आप नहा सकते हैं नहाने से आपकी बॉडी में काम करने जो पसीना आकर सुख जाता हैं और धूल मिट्टी के कण तो साफ होते ही हैं साथ में आपको हल्कापन महसूस होगा जिससे नींद अच्छी आयेगी।
  • सोने से पहले शांत संगीत सुने और मेडिटेशन भी करे इससे आपके मस्तिष्क को रिलैक्स मिलेगा।
  • अपने बिस्तर पर बैठ कर पढ़ने से बचे जागने से संबंधित कोई भी काम अपने बिस्तर पर बैठ कर न करें।
  • जब आप सोये तो हमेशा लेफ्ट हैंड साइड से ही सोये। बाई तरफ सोने से न सिर्फ पाचन क्रिया सही होती हैं बल्कि ये हमारे बाल, दिल, त्वचा, और बॉडी के डिटॉक्सीफिकेशन के लिए भी अच्छा माना जाता हैं।
  • अपने पहले भी कई बार सुना होगा बुक रीड करते समय नींद आने लगती हैं। कई स्टडीज के जरिए पता चला हैं जो लोग बुक रीड करके सोते हैं वो लोग उन लोगो के मुकाबले ज्यादा रिलैक्स्ड नींद लेते जो बुक रीड करके नही सोते हैं।

दोस्तो आप भी पर्याप्त और गहरी नींद लेना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाये।

Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


Comments