APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान
सेब का सिरका ज्यादातर सभी घरों में उपयोग किया जाता है। यह सिरका का एक ही प्रकार का होता है जिसे सेब के रस में फरमेंट करके बनाते हैं। जिसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से एप्पल बिनेगर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाने लगा है। आज के समय में बाजारों में कई प्रकार के विनेगर मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग एप्पल साइडर विनेगर ही लेना पसन्द करते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के रस से एप्पल साइडर विनेगर बनाया जाता है। सेब के सिरके की तासीर ठंडी होती है और ना ही गर्म यह सामान्य मानी जाती है। इसलिए सेब के सिरके का उपयोग किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि अगर आप इस का ज्यादा उपयोग करते हैं तो इसके साइड इफेक्ट भी होंगे। APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान सेब के सिरके के फायदे:...