Amla | आंवला सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर
आजकल कोरोना महामारी के दौर में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी ) को बूस्ट (बढ़ाना) करना चाह रहे हैं । जिसके लिए वह अनेकों उपायों को अपना रहा है । आज हम आपको बताएगे की आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए एक छोटे मगर औषिधीय गुणों से भरपूर फल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका नाम आंवला है । ये सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। आंवला एक ऐसा वृक्ष है जो एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में पाया जाता है । आंवला के वृक्ष पर आने वाले फल सामान्यतः छोटे होते हैं जिनका औषिधि के रूप में उपयोग करते हैं । आंवला विटामिन सी का एक प्राकर्तिक स्रोत है इसे इंडियन गूजबेरी के नाम से भी जानते हैं । आंवला हमारे शरीर को कई समस्याओं जैसे : खांसी , श्वास रोग , कब्ज , रक्त पित्त , दमा , ह्रदय रोग , मूत्र विकार , चर्बी घटाने में , चर्म रोग , आंखों की रोशनी बढ़ाने , बालों के लिए , धातु विकार आदि में बहुत लाभकारी होता है । आयुर्वेद में आंवला को उत्तम जड़ी बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है । इसको आप अचार , मुरब्बे आदि रूप में उपयोग कर सकते हैं । आइये जानते हैं आं...