Seven Air Purifier Plants । ऐसे पौधे जो करते हैं घर को प्यूरीफायर
7 Air Purifier Plants । ऐसे पौधे जो करते हैं घर को प्यूरीफायर Air Purifier। वायु शोधक WHO की रिपोर्ट के हिसाब से पूरी दुनिया में हर 10 में से 9 लोग प्रदूषण से भरी हवा में सांस ले रहे हैं। वायु प्रदूषण के कारण लगभग 40 लाख लोगों की समय से पहले ही मौत हो रही हैं। वायु प्रदूषण के कारण लोगो को सांस से सम्बंधित और ह्रदय संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। जैसे-अस्थमा, लंग कैंसर , सांस लेने में परेशानी होना आदि जैसी बीमारियां लोगो को हो रही हैं। दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में तो लोगो को अपने अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाना ज़रूरी हो गया हैं। इन शहरों का प्रदूषण लेवल इतना खतरनाक हो गया है। अगर यहाँ बिना मास्क के घर से बाहर निकला जाए तो ऐसा करना कई बीमारियों को बुलावा देने जैसा हो सकता हैं। क्या आपको पता है कि आपके घर में जो हवा मौजूद होती हैं वह हवा बाहर की हवा के मुकाबले कई गुना ज्यादा प्रदूषित होती हैं ? जी हाँ ये कहना आपको डरा ज़रूर सकता हैं लेकिन सच यही है। हम लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नही जाता ह...