![]() |
| CANCER | कैंसर जैसी घातक बीमारी के क्या होते हैं लक्षण |
CANCER | कैंसर
हमारा शरीर 63 खराब से भी ज्यादा कोशिकाओं (cells) से मिलकर बना होता हैं। ये सारी कोशिकाएं सेल्स मिलकर ऊतक बनाते हैं कई सारे ऊतक मिलकर शरीर के अनेको अंगो का निर्माण करते हैं जैसे हार्ट, किडनी, आंते, अमाशय आदि। और फिर इन सारे अंगो से मिलकर हमारा शरीर बनता हैं। यानी के आप कह सकते हैं कि हमारे शरीर की सबसे छोटी इकाई हमारी कोशिकाएं है। अब कैंसर में इन कोशिकाओं की क्या भूमिका है तो चलिए हम आपको बताते हैं। क्या आप जानते हैं कैंसर सबसे बड़ी वजह हमारी कोशिकाएं ही है । जी हाँ। मानव शरीर में लगातार कोशिकाओं का विभाजन होता रहता हैं यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है जो कि हमारे शरीर मे आजीवन चलती रहती हैं। और इस प्रक्रिया पर शरीर का पूरा नियंत्रण भी रहता हैं। लेकिन जब शरीर का अपने ही किसी खास अंग की कोशिकाओं पर नियंत्रण नहीं रहता हैं और वे कोशिकाए असामान्य रूप से बढ़ कर एक ही स्थान पर इक्कठी होने लगती हैं तो उसे कैंसर कहते हैं। जब ये कैंसर से ग्रस्त कोशिकाएं एक ही जगह पर जैसे जैसे बढ़ने लगती हैं तो ये ट्यूमर (गांठ) के रूप में उभर आती हैं। हर गांठ में कैंसर कि कोशिकाएं होने की संभावना नहीं होती हैं लेकिन यदि ट्यूमर (गांठ) कैंसर ग्रस्त हैं तो उसका इलाज सही समय पर नही कराया तो ये पूरे शरीर मे फैलकर घातक साबित हो सकता हैं।
कैंसर की शुरुआत कैसे होती हैं?
जब हमारी कोशिकाओं के जीन में बदलाव होने लगता हैं। तब कैंसर की शुरुआत होती हैं। जीन में बदलाव अपने आप भी हो जाता हैं लेकिन कभी कभी कुछ बाहरी कारणों से भी होता हैं जैसे वायरस, अल्ट्रावायलेट रे, तंबाकू, रेडिएशन आदि की वजह से भी हो सकता हैं। ज़्यादातर इम्मयून सिस्टम ऐसी कोशिकाओं को खत्म कर देता हैं। लेकिन कभी-कभी कैंसर की कोशिकाएं इम्मयून सिस्टम पर हावी हो जाती हैं और फिर हम कैंसर जैसी बीमारी की चपेट आ जाते हैं। विस्तार से पढ़े 👉 इम्मयून सिस्टम
कैंसर का नाम ही हम इंसानों को डराने के लिए काफी होता हैं। जैसे ही किसी को पता चलता है उन्हें कैंसर है तो यह डर इतना बढ़ जाता हैं कि इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे कैंसर और भी खरतनाक हो जाता हैं। यदि मरीज शुरुआती लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दे ले और जैसे ही इसके बारे में पता चले इलाज करवा लिया जाए तो कैंसर पूरी तरह से ठीक हो सकता हैं। पहली स्टेज में कैंसर के 100 फीसदी ठीक होने के आसार रहते हैं।
कैंसर के शुरुआती लक्षण
■ बिना किसी कारण वजन तेजी से कम होने पर अनदेखा न करे। यह कोलोन कैंसर की चेतावनी हो सकती हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र के कैंसर के लिए भी जिम्मेदार साबित हो सकता हैं। जब बेवजह वजन घट जाता हैं तो इससे लिवर कैंसर होने की संभावना बनी रहती हैं। ये हमारी भूख को प्रभावित करने के साथ साथ शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकलने की क्षमता पर भी असर डालता हैं।
■ शरीर के किसी भी भाग में अचानक कोई गांठ या फोड़ा महसूस होने लगे या त्वचा की अनेको परतें जो एक ही जगह पर एकत्रित हो गयी हो, और इलाज के बाद भी ठीक न हो रही हो तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह त्वचा कैंसर हो सकता हैं। त्वचा कैंसर के तरह का हो सकता हैं।
■ अगर लंबे समय से कफ और सीने में दर्द की समस्या हो रही हैं तो ये ल्यूकेमिया के साथ और भी कई तरह के कैंसर का खतरा पैदा करता हैं। यह लंग ट्यूमर या ब्रांकाईटिस के लक्षण भी हो सकते हैं। लंग कैंसर की वजह से सीने में होने वाला दर्द बांहों और कंधों में भी बना रहता हैं।
■ अगर पेट के निचले भाग में और कूल्हे में दर्द हो रहा है तो ये कोई सामान्य प्रकार का दर्द नही होता हैं। पेट में दर्द होने पर थोड़ी ही देर में पेट पर सूजन आ जाती है, पेट मे ऐठन का होना आदि गर्भाशय कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
■ ज़्यादातर महिलाये ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती हैं। अगर निप्पल के आकार में अचानक से बदलाव आ जाये तो ये ब्रेस्ट कैंसर का कारण हो सकता हैं। इसमें निप्पल का नीचे की तरफ या बगल में मुड़ जाना या निप्पल का सपाट होना ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण में शामिल हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
■ माहवारी के समय अत्यधिक दर्द होना और असमय बार बार ब्लड का बहाव होना। यह वैजाइनल कैंसर का लक्षण हो सकता हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले और ज़रूरी चेकअप भी कराए। ताकि समय रहते इलाज सम्भव हो सके।
■ अगर आपको खाँसते हुए काफी समय हो गया हैं और खांसी में खून आने लगा है तो इसे छोटी मोटी बीमारी समझ कर अनदेखा करने की भूल न करे ये ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता हैं।
■ कुछ भी खाते पीते समय उसको निगलने में दिक्कत हो होने के साथ ही गले मे दर्द भी हो रहा हो तो ये गले का कैंसर का लक्षण हो सकता हैं।
■ यदि आपको अचानक से अधिक थकान महसूस होने लगे। और थकान बनी रहे ऐसा लाल रक्त कोशिकाओं या ब्लड प्लेटलेट्स में गड़बड़ी की वजह से हो सकता हैं। जिस कारण ल्योकेमिया का खतरा बना रहता हैं। यदि आपके साथ ऐसा हो रहा हो तो इसे अनदेखा न करे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
■ शरीर के किसी भी अंग में घाव या किसी भी तरह का नासूर जो काफी समय के बाद भी न भर रहा हो ये भी कैंसर का प्रमुख कारण हो सकता हैं।
कैंसर से संबंधित जानकारी आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हुई कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे। और कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को अपने जानने वालों मे भी जरूर शेयर करें।
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
Thank you। Wish You Health
Keep Supporting


Comments
Post a Comment