Posts

Showing posts with the label Ashwagandha

अश्वगंधा किसी संजीविनी से कम नही है ।

Image
   अश्वगंधा एक  आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कई बीमारियों को ठीक करने के गुण रखती है । यह आयुर्वेद में संजीविनी बूटी की तरह काम करती है । अश्वगंधा एक झाड़ीदार पौधा होता है जो विभिन्न प्रकार के रोगों में रामबाण का काम करता है ।इसका वानस्पतिक नाम विथानिया सोमनिफेरा है । जो सोलेनेसी वंश का पौधा है । इसे विंटर चेरी , भारतीय जिनसेंग , असगंध के नामो से जाना जाता है । अश्वगंधा प्रमुख रूप से भारत के शुष्क प्रदेशों जैसे मध्य प्रदेश और राजस्थान में अधिक पायी जाती है । इसके अलावा यह भारत से बाहर नेपाल , अफ्रीका और मध्यपूर्वी देशों में भी पाई जाती है । अश्वगंधा को मराठी भाषा मे असगंध कहा जाता है । इसके संस्कृत में कई अन्य नाम भी है जैसे - बराहकर्णी , वाजिगंधा , गंधाता , वरदा आदि ।  Ashwagandha | अश्वगंधा  अश्वगंधा पूरे भारत मे 1500 मीटर की ऊंचाई तक के क्षेत्रों में पाई जाती है । इसके फल देखने मे छोटे होते हैं मगर पकने के बाद यह लाल रंग के हो जाते हैं । इसकी जड़  बाहर से देखने मे भूरी जबकि अंदर से सफेद होती हैं । इन्ही जड़ों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक औषधियों को ...