Mulethi | मुलेठी | क्या आप इसके लाभों के बारे में जानते है ?

मुलेठी एक बहुत ही उपयोगी व प्रचलित गुणकारी औषिधि है । लोग इसका इस्तेमाल सर्दी - खांसी में दवा के रूप में करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मुलेठी सिर्फ सर्दी - खांसी में ही नही कार्य करती है बल्कि इसका उपयोग अन्य बीमारियों में भी किया जाता है । इसका उपयोग आयुर्वेद में कई दवाईयॉ बनाने में किया जाता है ।

 Mulethi | मुलेठी

आइये जानते है , मुलेठी क्या है ? क्या इसके लाभों के बारे में जानते है। 

मुलेठी का वानस्पतिक नाम Glycyrrhizia glabra Linn है । यह Fabaceae ( फैबैसी ) वंश की है । यह एक झाड़ीदार पौधा होता है । इसको आयुर्वेद में पूरा पेड़ सुखाकर इसकी छाल सहित उपयोग में लाया जाता है । मुलेठी स्वाद में मीठी होती है। मुलेठी का इस्तेमाल टूथ पेस्ट में भी किया जाता है क्योंकि ये हमारे दांतों , मसूड़ों व गले के लिए बहूत लाभकारी होती है । मुलेठी में कई औषिधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह कई प्रकार के रोगों में लाभकारी होती है । मुलेठी के औषिधीय गुण न सिर्फ खून को साफ करने में मदद करते हैं बल्कि यह बुद्धि ( स्मरण शक्ति ) को भी तेज करती है । भारत की बहुत सी चाय कम्पनियां इसको अपने उत्पाद बनाने में मुलेठी को प्रयोग  में लाती  है। 

मुलेठी किन - किन समस्याओं में काम आती है ?

मुलेठी एक ऐसी औषिधि है जो कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं में उपयोग में लाने से उन समस्याओं से आराम मिलता है ।

(1) सिरदर्द  सर्दी ,खाँसी 

अगर आप सरदर्द से परेशान हैं तो आप इसमें मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं । सरदर्द में मुलेठी की चाय बहुत फायदेमंद होती है । मुलेठी से बनी चाय न सिर्फ सरदर्द में काम आती है बल्कि यह आंखों के आ जाने पर , गले मे दर्द या सूजन आने पर , सर्दी खांसी , नजला को कम करने में , पेटदर्द व मूत्र संबंधी समस्याओं में बहुत काम आती है । 

(2) माइग्रेन के दर्द में 

मुलेठी आपको माइग्रेन के दर्द में भी आराम पहुंचा सकती है । माइग्रेन के दर्द में आपको मुलेठी का चूर्ण शहद में मिलाकर नाक में डालने से आराम मिलता है । 

(3) बालों को सफेद होने से रोकने में 

आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना आम समस्या हो गयी है । आजकल जो शैम्पू हम इस्तेमाल करते हैं उनसे बालों को भरपूर पोषण नही मिल पाता जिससे बाल सफेद होने लगते हैं । आप मुलेठी , सतरीटा  और भृंगराज आदि से तैयार औषिधीय गुणों  वाले शैम्पू का उपयोग कर आप अपने बालों को सफेद व गिरने से बचा सकते हैं ।

(4) मुंह के छालों में 

यदि आपके मुंह मे बार बार छाले हो जाने से आप परेशान रहते हैं तो आप मुलेठी के टुकडो को शहद में डालकर चूस सकते हैं । ऐसा करने से आपको छालों में काफी आराम मिलेगा । 
इसी प्रकार मुलेठी हिचकी में , सांसो से जुड़े रोगों में , दिल से जुड़ी बीमारियों में , पेट मे होने वाले विकारों जैसी भयंकर बीमारियों में भी काफी उपयोगी है । 

क्या मुलेठी का दुष्प्रभाव है ?

मुलेठी एक आयुर्वेदिक औषधि है । जो तासीर में ठंडी होती है । आयुर्वेदिक होने के कारण यह हमें कोई नुकसान या हानि नही पहुँचाती है । बस हमें इसके उपयोग का सही तरीका आना चाहिए । इसके लिए आप आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं । 

आयुर्वेद ने हमे बहुत सारी औषधियों का ज्ञान कराया है। हमे इन्हें अपनाकर आप खुद को रोगों से निजात व स्वस्थ बना सकते हो । 
 ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


 



Comments