Posts

Showing posts with the label stomach

Gastro Problem | पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

Image
आजकल आहार और जीवन शैली में समानता न होने के कारण पेट में गैस बनना आम बात हो चुकी है। पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं में से एक है गैस। पेट में गैस बनना तो अब एक आम समस्या बन चुकी है। छोटे बड़े और बुजुर्ग सभी व्यक्तियों को कभी ना कभी इसका सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे ज्यादा देर तक भूखे रहना, ज्यादा चटपटा भोजन करना, या फिर बहुत ज्यादा ही खाना खा लेना, और भी कई कारण हैं जिनसे पेट में गैस बनती है। बीमारी को स्वतंत्र रोग नहीं है यह सिर्फ पेट के पाचन तंत्र खराब होने के कारण होती है। कई बार आप लगातार काफी देर तक बैठे रहते हैं जिस कारण गैस की समस्या हो सकती है। पेट में गैस बनने के कारण निम्न प्रकार हैं- 1. बहुत ज्यादा भोजन कर लेने से गैस होने लगती है। 2. भोजन को ठीक से नहीं चबाकर खाने से गैस बनती है। 3. पेट में अमल के निर्माण से। 4. बहुत ज्यादा शराब पीने से और मानसिक चिंता करने से पेट में गैस बनती है। 5. सुबह नाश्ता ना करना साथ ही लंबे समय तक भूखा रहना यह तो एक आम कारण बन चुका है। 6. जंक फूड खाना या फिर तली भुनी चीजें खाना पिया बासी भोजन करना यह भी गैस...

Burp | डकार बार बार क्यों आती है ? और इससे बचने के उपाय

Image
आपने कई लोगों को खाना खाने के बाद डकार लेते हुए देखा होगा। आमतौर पर सभी का मानना यह होता है की जब खाना खाते हुए आपका पेट भर जाता है तब डकार आती है। और इससे पाचन क्रिया से जोड़कर देखा जाता है। मुंह के रास्ते जब हवा बाहर निकलती है तो इस प्रक्रिया को डकार कहते हैं। वैसे तो इसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है पर कभी-कभी यह समस्या बढ़ सकती है। डकार तब ही आएगी जब आपके पेट में एक्स्ट्रा गैस होगी जो कि मुंह के रास्ते बाहर निकलती है। यदि आपको बिना किसी वजह बार बार डकार आती है तो यह सामान्य नहीं है। डकार कई बार बहुत हानिकारक स्थिति तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है। कभी-कभी तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है की व्यक्ति ने जब भोजन खाया होता है वह भी उसके मुंह में वापस आ जाता है। यह एक बहुत खतरनाक स्थिति बन जाती है।लेकिन अगर बिना किसी वजह से डकार आने लगे तो इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं-    डकार आने के कारण निम्न प्रकार हैं:- 1. खानपान सही ना होना:-   यदि आपका खान पान सही नहीं होगा तो डकार आने लगती है। जैसे त...