Running। दौड़ना
अगर अपनी बॉडी फिट और दुरुस्त रखना है इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है "दौड़ना" ये एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमे हमारे शरीर की हर मांसपेशिया काम करती है रोज सुबह उठकर दौड़ना (रनिंग) सबसे अच्छा और सरल तरीका हैं खुद को फिट और एक्टिव रखने का अगर आप किसी भी वजह से जिम नही जा पा रहे या योगा और एक्सरसाइज़ नही कर पा रहे हैं तो रनिंग करना इसका सबसे अच्छा और सरल विकल्प है। अब बात करते है रनिंग करने के फ़ायदे क्या क्या है
![]() |
| RUNNING BENEFITS | क्या दौड़ने का सही तरीका और फ़ायदे जानते हैं आप ? |
रनिंग के फायदे
- अगर आप वजन कम या नियंत्रित करना चाहते हैं तो आज से ही दौड़ना शुरू कर दीजिये आप 30 दिन का खुद को चैलेंज दीजिये आपका वज़न पक्का कम हो जायेगा
- दौड़ना एक कार्डियो एक्सरसाइज हैं जिससे हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। हार्ट के साथ रक्त धमनियां भी स्वस्थ रहती हैं और शरीर का रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
- दौड़ने से सिर्फ वज़न ही नही घटता हैं बल्कि हड्डियों और मांशपेशियों के विकास व मजबूती के लिए सही खान पान के साथ दौड़ बहुत ही फायदेमंद साबित होती हैं।
- रोजाना दौड़ने से फेफड़े मजबूत होते हैं। जिससे हमारी साँस लेने की क्रिया अच्छे से कम करती रहती हैं।
- तनाव दूर करने बेहतर नींद व रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती हैं।
- कोलोस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में दौड़ना बहुत ही लाभकारी होता हैं।
- दौड़ने से हमे पसीना आता है। जिससे शरीर से विषैले पदार्थ पसीने के द्वारा बाहर निकल जाते है और आपके चेहरे की चमक बढ़ती है।
आपको दौड़ने के इतने सारे फ़ायदे तभी मिल सकते हैं जब आप इसे सही तरह से करे। दौड़ने के भी अपने नियम होते हैं। चलिए दौड़ने के सही नियमों को जान लेते हैं।
- दौड़ने का सही समय चुने, कई बार लोग दिन में कभी भी दौड़ लगाने लगते हैं लेकिन ऐसा करना गलत होता हैं। दौड़ने का सही समय सुबह या शाम ही होता हैं। सुबह शाम सूरज की गर्मी सामान्य रहती हैं जिससे दौड़ते समय थकान कम होती हैं।
- जब आप दौड़ रहे हो तो अपने सिर को बिल्कुल सीधा रखें। दौड़ते समय सिर को ऊपर नीचे करने से गगर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता हैं।
- दौड़ते समय हाथों की पोजिशन का ध्यान जरूर रखे। क्योंकि हाथों की पोजिशन से ही डिसाइड होता हैं आप कितनी तेज दौड़ सकते हैं। हाथों को कंधे से 90 डिग्री के कोण पर रखे। पसलियो और कोहनियों के बीच ज्यादा गैप न बने। दोनों मुट्ठी को बंद करके भागते समय कूल्हे की ठोडी तक आती जाती रहे।
- जब आप दौड़ रहे हो तो आपको अपने पैरो को एकदम सीधा जमीन पर रखना चाहिए। जिससे शरीर के सभी हिस्सों पर बराबर दबाव पड़ेगा और शरीर में कोई परेशानी नही आयगी। सीमेंटेड रोड पर दौड़ने से बचे।
- दौड़ने से पहले पानी नही पीना चाहिए इससे आपके पेट में दर्द हो सकता हैं और फिर आपको दौड़ने में परेशानी होगी। बाकी पूरे दिन आप कितना भी पानी पी सकते हैं। आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा।
- याद रखे जब आप दौड़ रहे हो तब आपको मुँह से सांस नही लेनी हैं। इससे आपको जल्दी थकान होने लगेगी। जल्दी थकान महसूस न हो इसके लिए आप नाक से सांस ले और फिर मुँह से सांस को छोड़ दे।
दोस्तो दौड़ते समय इन आसान से नियमों को फॉलो जरूर करे। जिससे आपको रनिंग के ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सके।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी


Goodd di
ReplyDeleteDaudne ka sahi tareeka 👏👏
ReplyDelete