![]() |
| omega 3 | ओमेगा 3 क्यों जरूरी है आपके लिए । |
हम सभी अपनी सेहत व स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहते हैं । पर कहीं न कहीं हमारा अधूरा पोषण हमारे लिए कई तरह की बीमारियों का कारण बन जाता है । जिसमें हृदय रोग व इससे सम्बंधित समस्याएं प्रमुख हैं । हम सभी को दिल को स्वास्थ्य रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का उपयोग करना चाहिए । यह हम सभी के लिए जरूरी पदार्थ होता है ।
ओमेगा 3 व ओमेगा 9 इंसान की सेहत के लिए सर्वोपरि हैं एवं मानव जाति के लिए वरदान है यह हमारे शरीर मे एसेंशियल फैटी एसिड्स के साथ साथ ऊर्जा देने का काम भी करते हैं । शरीर में इसका अनुपात 1:3 होना चाहिए ।
● ओमेगा 3 हमारे शरीर मे ओमेगा 9 के साथ मिलकर बेहतर काम करता है और यह दोनों ओमेगा 6 को शरीर मे संतुलित करने का काम करते हैं ।
● यह फार्मूला हमारे शरीर मे बड़े हुए एल डी एल ( बैड कोलेस्ट्रॉल ) और ट्राइग्लीसेराइड को आश्चयर्जनक तरीके से घटा देता है और हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज नही होने देता है ।
● यह एच डी एल ( गुड कोलेस्ट्रॉल ) को बढ़ाता है और एच डी एल धमनियों एवं नाड़ियों को साफ रखता है जिससे उनमे रक्त का संचार भली भांति होता रहता है ।
ओमेगा 3 किन किन समस्याओं में काम करता है ?
ओमेगा 3 हार्ट के पेशेंट के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नही है । इसके प्रयोग से हमारे हार्ट के सभी ब्लॉकेज खत्म हो सकती हैं ।
● यह जोड़ों के दर्द , कमरदर्द , सर्वाइकल , साईरिका आदि में बढ़ा प्रभावी है ।
● इसके प्रयोग से पुराने व घिस चुके जोड़ों में चिकनाहट व रक्त संचार बढ़ता है व जोड़ों के ऑपरेशन से बचाने का काम भी करता है ।
● यह दिमागी रूप से अक्षम को सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाता है ।
● यह मधुमेह ( शुगर ) से होने वाले रोगों जैसे : आंख का धुन्धलापन , यौन दुर्बलता , हृदय रोग , मासपेशियों व हड्डियों की कमजोरी से बचा देता है ।
● यह हृदय की धमनियों को मुलायम रखकर रक्त के प्रवाह में खूब मदद करता है ।
ओमेगा 3 के स्रोत क्या क्या हैं ?
ओमेगा 3 एक फैटी एसिड होता है जो तीन प्रकार का होता है । जिसमे पहला ए.एल.ए (अल्फा लिलोलेनिक एसिड ) जो पौधों से व दूसरा , तीसरा क्रमशः डी.एच.ए (डोकोसाहेक्सानोइक एसिड ) , ई.पी.ए ( इकोसापेंटोइनिक एसिड ) पशुओं,खाद पदार्थों में होता है । यह हमारे शरीर के लिए प्रमुख स्रोत व प्रमुख तत्वों में से एक है । जिसकी पर्याप्त मात्रा खाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं । यह आपको अलसी के बीजों में व मछली से भी प्राप्त होता है । लेकिन मछली के तुलना में अलसी में ओमेगा 3 ज़्यादा होता है। जो शाकाहारी है वो अलसी वाला ओमेगा 3 ले सकते है विस्तार से पढ़े CLICK करे 👉 FLAXSEED - अलसी के फायेदे जानकर हैरान रह जायेंगे
![]() |
| FLAXSEED AND FISH OIL |
ओमेगा 3 के फ़ायदे क्या क्या होते हैं ?
● ह्रदय संबंधी रोगों के उपचार में - ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे मेटाबोलिक सिंड्रोम को सही कर ह्रदय संबंधी विकारों से राहत पहुँचाने का काम करता है । जो लोग मछली खाते हैं उनमें हृदय रोग होने की संभावना औरों की अपेक्षा कम होती है ।
● त्वचा के लिए - ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारी त्वचा को डीहाइड्रेट होने से बचाकर हमे स्किन से होने वाली कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है । जिससे हमारी स्किन ग्लो करती है व मुलायम रहती है ।साथ ही यह हमारी सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से भी हमें बचाता है ।
● आंखों के लिए - ओमेगा 3 के सेवन से हमारी आँखो की रेटिना स्वस्थ रहती हैं व आंखों से सम्बंधित समस्या नही होती और लम्बे समय तक आँखों की रौशनी स्वस्थ रहती हैं।
● अस्थमा की रोकथाम में - ओमेगा 3 हमारे फेफड़ों से सम्बंधित क्रोनिक बीमारी को फैलने से रोकता है व फेफड़ों के संक्रमण से भी बचाने का काम करता है । साथ ही यह अस्थमा व सांस से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत पहुँचाने का काम करता है ।
● लीवर के फैट को कम करने में - यह फैटी लीवर की दिक्कतों में भी राहत पहुंचाने का काम करता है ।
●हड्डियों व जोड़ों से सम्बंधित रोगों में - यह गठिया व औस्टियोपोरेसिस से पीड़ित रोगियों की हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाकर उन्हें राहत पहुँचाता है ।साथ ही यह कमरदर्द , सर्वाइकल के दर्द आदि में भी राहत पहुचाने का काम करता है ।विस्तार से पढ़े CLICK करे 👉 BONE HEALTH |
ओमेगा 3 फैटी एसिड आपको विभिन्न मेडिकल स्टोरों और सप्लीमेंट स्टोर पर कैप्सूल व सॉफ्ट जेल की फॉर्म में मिल जाता है ।
ये भी ज़रूर पढ़े click करें 👇
चेतावनी : उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें ।
और पढ़े CLICK करें 👇


Great information 👌
ReplyDelete