Immunity | आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

आपके शरीर में Immune System  कैसे काम करता हैं ?

immune system क्या है ?

इम्युनिटी हमारी बॉडी का डिफेन्स मेकनिजम है। जो कि किसी भी बैक्टीरिया वायरस या फिर इंफेक्शन से लड़ने में हमारी बॉडी की मदद करती हैं और उसके विरोध में हमारी सुरक्षा करती हैं। यानी की बॉडी के डिफेन्स सिस्टम को ही इम्युनिटी कहते हैं। नॉर्मली हमारी बॉडी प्रोटेक्टिव होती हैं कैसे? जैसे हम जब किसी से बात कर रहे होते हैं चल रहे होते हैं सो रहे हो या और भी कई तरह के काम कर रहे हो। हर वक्त हमारी बॉडी को इम्युनिटी चाहिए होती हैं। यही नही हम जो भी खाते और पीते हैं उसमें भी हज़ारो लाखों की संख्या में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। लेकिन हम फिर भी ज़िंदा  रहते हैं क्यों ? क्योंकि हमारे पास इम्युनिटी सिस्टम हैं। बाहरी दुनिया में हज़ारो लाखों की संख्या में बैक्टीरिया और वायरस होते है जिनसे हमारी बॉडी का रोज़ाना सामना होता ही हैं। जो हमें बीमार कर सकते हैं। जिनसे सुरक्षा के लिए हमारे इम्मयून सिस्टम मजबूत होना बहुत ज़रूरी होता हैं। सोचिये अगर हमारे पास इम्यून सिस्टम नही होता तो क्या हम जिंदा रह पाते ? नही, बिना इम्युनिटी के हम एक दिन भी गुज़ारा नही कर पाते ।
आज कल विश्वभर में एक महामारी फैली हुई है जिसका नाम covid-19 हैं जिसमे डॉक्टर्स भी यही बोल रहे है जिन लोगो का इम्मयून सिस्टम वीक है उन पर इसका असर जल्दी देखने को मिल रहा है इसके विपरीत जिनका इम्युन सिस्टम मजबूत है उनको इस महामारी से लड़ने में काफी मदद मिल रही हैं।

CORONA VS IMMUNE SYSTEM

Immunity Power कैसे बढ़ाये?

* घरेलु नुस्खे  जैसे -हल्दी, अदरक, लहसुन, दालचीनी और लौंग काली मिर्च का इस्तेमाल हम आमतौर पर अपने किचन में करते ही हैं पर इनको हम हर्बल टी रूप में भी ले सकते हैं। जैसे आप हल्दी अदरक और दालचीनी को गर्म पानी मै वॉयल करके हर्बल टी के रूप मै इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही चीजो को दूध में भी उबाल करके ले सकते हैं। इससे इम्मयून पॉवर काफी बढेगा।

* यदि आप तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी , मोती इलायची और लौंग को पानी मे उबाल कर काढ़े के रूप में ले सकते हैं। ये सारी चीज़े हमारे खाने के अभिन्न अंग हैं जरूरत हैं इनको दोबारा प्रयोग करने की और इनसे फायदे उठाने की।

* इम्मयून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए हमे अपने खाने में कुछ विटामिन्स  जैसे विटमिन B, विटमिन D, विटमिन E, कुछ मिनिरल्स जैसे फ्लोलिक एसिड, आयरन, सेलेनियम, ज़िंक और कुछ प्रोटीन हमें अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए।

* विटमिन सी का इम्युनिटी को बढ़ाने  में बहुत बड़ा रोल होता है विटामिन सी के लिए आप खट्टे फल जैसे मौसमी का जूस, संतरे, नींबू, टमाटर आदि का उपयोग कर सकते हैं।

* फास्टिंग (व्रत) हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता हैं इससे हम जो भी खाना खाते हैं बॉडी को हजम  करने का टाइम मिल जाता हैं और  जब खाना डाइजेस्ट हो जाता हैं ,ताकि बॉडी हीलिंग के जरिये अंदर के सारे कीटाणु को मारने का टाइम मिल सके।

* सुबह नाश्ते  में फल खाये  दिन में एक बार ही अन्न खाये  शाम को 6 बजे के बाद कुछ भी न खाए। ताकि हमारी बॉडी का डिजेशन सिस्टम सही से काम कर सके। जितना हल्का खाना हम खायेगे। इम्मयून सिस्टम उतना ही मजबूत बनेगा। 

* शाम को 6 बजे के बाद आपको भूख लगती हैं तो आप पानी और वेजिटेबल सूप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Immune Defense
Strong immunity के कुछ संकेत 

1-रोज पेट साफ होंना।
2-ज्यादा वज़न न होना।
3-त्वचा का साफ होंना।
4-आलस न होना।
5-तेज भूख का अनुभव होना।
6-गहरी नींद आना।
7-किसी भी अंग में दर्द न होना।
8-सुख का अनुभव होना।

क्या आप में ये सारे संकेत हैं ? अगर हाँ ,तो आपका इम्मयून सिस्टम स्ट्रांग हैं।

ये भी ज़रूर पढ़े click करें 👇

नोट: आपको ब्लॉग पढ़ कर कैसा लगा कम्मेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दे और भी जानकारी के लिए हेल्थ से जुड़े नए नए टॉपिक्स हमसे शेयर जरूर करें।
Thank You | Wish u health

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

Post a Comment