Green Coffee | तेज़ी से वज़न घटाने का अचूक और आसान तरीका ।

Green Coffee | तेज़ी से वज़न घटाने का अचूक और आसान तरीका ।


आजकल हम सब खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नही करते । योगा करते हैं , सुबह सुबह घूमने जाते हैं , व बहुत से लोग जिम भी जाते हैं । लेकिन फिर भी कहीं न कहीं हम खुद को फिट रख पाने में असमर्थ रहते हैं ।
हमारा बदलता लाइफस्टाइल व खान पान इसकी मुख्य वजह है । जिसके कारण हमारा वजन दिन व दिन बढ़ता जाता है व हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं । जिससे शरीर मे और भी बीमारियॉ उत्पन्न होने लगती हैं । हमारी बदलती लाइफ को हम ग्रीन कॉफ़ी का उपयोग कर अच्छा कर सकते हैं । ग्रीन कॉफ़ी एक बहुत ही अच्छा पेय पदार्थ है जो ढेर सारे एन्टी ओक्सिडेंट से भरपूर होती हैं । 

शोध के द्वारा यह पाया गया है कि ग्रीन कॉफ़ी में क्लोरोजेनिक एसिड की मात्रा ब्लैक कॉफ़ी की अपेक्षा अधिक होती है । जिससे यह हमारे बड़े हुए फैट को बर्न करने में अहम भूमिका निभाती है । यह हमारे शरीर मे गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार लाती है । साथ ही यह एसिड बेसेल मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने का काम करती है । जो हमारे रक्त से निकलने वाले ग्लूकोज के स्तर को घटाने में उपयोगी होता है । यह हमारे शरीर के कार्बोहाइड्रेट व वसा की मात्रा को नियमित रखता है जिसके कारण वजन कम करने व नियंत्रित करने में आसानी होती है ।

weight loss with grenn coffee



ग्रीन कॉफी से क्या क्या लाभ हैं -

कॉफी आजकल का सबसे प्रचलित पेय पदार्थ है । अगर कॉफ़ी ग्रीन हो तो बात है क्या है एक तो स्वाद साथ ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो जाती है ।

आइये ग्रीन कॉफ़ी से होने वाले कुछ फ़ायदो की बात कर लेते हैं
 - 
मधुमेह की समस्या में -  आप ग्रीन कॉफ़ी को मधुमेह ( शुगर ) की समस्या में भी उपयोग कर सकते हैं । इसमें मौजूद कोलेजेनिक एसिड मधुमेह में सकारात्मक प्रभाव डालता है ।

सिरदर्द की समस्या में - काम के कारण उत्पन्न तनाव , माइग्रेन व अन्य कारणों से होने वाले सिर दर्द में ग्रीन कॉफी बहुत उपयोगी होती है । इसमें मौजूद कैफीन की 1.2% मात्रा होती है जिसके कारण यह हमें सिर दर्द से आराम दिलाने में मदद करती है । लेकिन इसका अधिक सेवन हमे नुकसान भी पहुँचा सकता है ।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में - बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल व इससे होने वाली बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं । ग्रीन कॉफ़ी हमारे शरीर के एल डी एल - सी के स्तर को कम करने का काम करती है व शरीर मे गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखती है ।

हड्डियों की मजबूती के लिए - हमारे स्वास्थ्य के लिए ग्रीन कॉफ़ी बहुत ही फायदेमंद होती है व इसमे मौजूद कैल्सियम हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम भी करता है ।

बालों के लिए - पर्याप्त पोषण न मिल पाने के कारण बालों का टूटना आज की एक आम समस्या बन गया है । ग्रीन कॉफ़ी इसके लिए एक अच्छा विकल्प है यह बालों को काला व मजबूत भी बनाने का काम करती है ।

Green Coffee


क्या ग्रीन कॉफ़ी हमे नुकसान पहुँचाती है ? 

कोई भी चीज जहां हमे लाभ देती है वहीं कहीं न कहीं हानि भी दे सकती है व हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है ।

ग्रीन कॉफ़ी की अधिक मात्रा में सेवन से हमे नुकसान भी पहुंचा सकता है ।

●  ग्रीन कॉफ़ी में एन्टी ओक्सिडेंट के साथ साथ कैफीन भी पाया जाता है जिस कारण इसका अधिक सेवन हमे अनिद्रा , उल्टी , उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से प्रभावित कर सकता है ।

●  ग्रीन कॉफ़ी में पाए जाने वाले क्लोरोजेनिक एसिड जो हमे लाभ पहुँचाता है वहीं इसके अधिक सेवन से ह्रदय रोग की संभावना बढ़ सकती है ।

●  स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट से यह भी पाया गया ही कि इसके अधिक सेवन से यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन भी हो सकता है ।

●  ग्रीन कॉफ़ी में मौजूद कैफीन हमारे शरीर मे कैल्सियम की मात्रा को बढ़ाकर मूत्र मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकाल देता है जिससे हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं ।

ग्रीन कॉफ़ी का सेवन कब करें ? 

  • ग्रीन कॉफ़ी को आपको सुबह खाली पेट पीकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही इसे आप खाने से आधा घंटे पहले व खाना खाने के एक घंटे बाद पी सकते हैं ।

चेतावनी  :  उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य  लें ।

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय


Comments

  1. 👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻

    ReplyDelete
  2. The King Casino
    The king casino in Oklahoma offers a wide variety of games. The worrione.com casino communitykhabar offers nba매니아 several slots, poker, 출장안마 blackjack, aprcasino and live games to choose from. We will also

    ReplyDelete

Post a Comment