![]() |
| DENTAL HEALTH |
दांत हमारे मुँह और शरीर का बहुत ही महतवपूर्ण हिस्सा है। इन्ही दांतो से हमारी मुस्कान अच्छी लगती है और हमारी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगते है। दांत हमारे भोजन को चबाने और खाना खाने के काम में आते है। दांत हमारे शरीर का सबसे मज़बूत अहम हिस्सा होते है। लेकिन कुछ समय के बाद दांतो में दिक्कते आना शुरू हो जाती है और हम उनको अनदेखा करना शुरू कर देते है और यही दिक्कत आगे जाकर बड़ी परेशानी बन जाती है जिससे हमे दांतो के डॉक्टर के पास बार बार जाना पड़ता है। दांत ठीक हो जाये सही है वर्ना दांत गवाना पड़ता है। आज आपको दांतों के लिए कुछ ऐसी टिप और ट्रिक्स बताएँगे जिससे आपकी मुस्कान हमेशा बनी रहे।
हमारे जीवन में दांत दो बार निकलते है। जब बच्चा 7 से 8 महीने का होता है जिसे दूध के दांत भी बोलते है उसके बाद 6 साल से 8 साल के बीच दूध के दांत निकल कर नए दांत आते है ,8 साल में 24 दांत 14 साल की उम्र में 28 दांत और 16 साल से 22 साल की उम्र तक हमारे सारे दाँत निकल आते है जिसे 32 दांत भी कहते है ,जो हमारे साथ जीवन के अंत तक रहते है। बस हमे इन्ही देखभाल ठीक से करनी होती है। अगर नहीं की तो आपको दांतो की इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मुँह से बदबू आना -
ये समस्या लगभग एक टाइम के बाद सबको आती है। जब हम खाना कहते है तो बहुत सा खाना हमरे दांतो के बीच फ़सा रह जाता है।यही खाने में बैक्टीरिआ धीरे धीरे दांतो के ऊपर पीला चिप छिपा पदार्थ बना लेते है जिसे PLAQUE कहते है। यही सड़न की मुख्य वजह बनता है।
दांतो का दर्द -
दन्त का दर्द मुख्यता कैविटी की वजह से होता है। यानि जब आप मीठा खाते हो वो आपके दांतो में चपक जाता है। मीठे से उत्पन्न बैक्टीरिया ज़ाएदा नुकसान पहुंचते है ये बैक्टीरिया खानो के टुकड़ो के बीच रहकर एक एसिड बनाते है। ये एसिड एनेमल परत को डैमेज कर दन्त में छेद बना देता है. जिसे हम कैविटी भी कहते है और भाषा में कीड़ा लगना भी बोलते है। बैक्टीरिआ कैविटी के ज़रिये हमारी दांतो के नशो तक जाता है और नुकसान पहुँचता है ,जिससे हमें दर्द होता है।
दांतो का कमज़ोर होना -
अगर आपके दांत कमज़ोर है इसकी वजह है ब्रश गलत तरीके से करना और कैल्शियम की कमी ,जी हाँ जब कभी हम हार्ड ब्रशिंग करते है जिससे हमारे दांत ज़्यादा सफ़ेद हो जाये इस चक्कर में जब हार्ड ब्रशिंग करते है तो वो हमारे दांतो की एनेमल परत और मसूड़ो को नुकसान पहुँचता है और सनस्विटी की दिक़्क़त होना शरू हो जाती है। अगर हमारे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है तो ये भी दांतो के कमज़ोर होने की वज़ह है।
क्या करे दांतो को स्वस्थ्य रखने के लिए -
- दांतो को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह शाम ब्रश करे रात को सोने से पहले ब्रश ज़रूर करे जिससे जो भी आपके दांतो में खाना फ़सा हो जो अच्छे से निकल जाये क्युकि जब आप सोते है तो उस वक़्त बैक्टीरया अधिक नुकसान पहुंचाते है। दांतो को हमेशा ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की तरफ साफ करे जिससे दांतो बीच खाना अच्छे से निकल जाये हमेशा मुलायम ब्रश को यूज़ में लाये ,सख्त ब्रश का यूज़ न करे।
- मीठा ज़्यादा खाने से परहेज़ करे क्युकी यही मीठा हमारे दांतो में कैविटी का मुख्य कारण बनता है। जो दांतो के क्षय का कारण भी बनता है।
- रोज़ दैनिक आहार में दूध ,दही ,पनीर ,अंडे ज़रूर ले इन सभी में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो हमारे दांतो और हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत ज़रूरी है।
- अगर आयुर्वेदा की बात की जाए तो आप सुबह में दांत को साफ़ करने के लिए नीम की दातून को प्रयोग में ला सकते है नीम कड़वा ज़रूर है पर इसमें मुँह के बैक्टीरिआ को ख़त्म करने की क्षमता है जो मुँह में गंध उत्पन्न करते है।
- डॉक्टर से दांतो की नियमित जाँच कराते रहे ,अगर किसी कारण से आपके दांत ख़राब हो रहे है तो सही समय पर आपके दांत बच सकते है। जिससे आपकी मुस्कान हमेशा यूही बनी रहे।
और पढ़े CLICK करें 👇
👉DENTAL HEALTH | इतने बड़े हो गए ब्रश करना नहीं आया।
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
`
WISH U HEALTH


☝🏻☝🏻🙂🙂
ReplyDelete🤓🤓🤓🤓🤓
ReplyDelete