![]() |
| CLOVE | लौंग के गुणकारी लाभ |
CLOVE | लौंग
अक्सर ही अपने लौंग के फायदों के बारे में सुना होगा। लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए भारतीय लोग खूब करते हैं। ज्यादातर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गलत खानपान के चलते स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं।
लौंग हमारे खाने में अपनी महक से स्वाद बढ़ाने में सहायता करती है। यही नही लौंग कई बीमारियों को शरीर से दूर करने में मदद करती है। छोटी छोटी परेशानी के लिए बार बार दवाई लेना सेहत के लिए नुकसानदेह होता हैं। इसके लिए आप घर की रसोई में मौजूद मसलो को न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही मसलों में से एक होता हैं लौंग। क्या आप लौंग के औषधीय गुणों को जानते हैं?
लौंग के गुणकारी लाभ
- आजकल लोगो मे एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई हैं जिसकी वजह से हमेशा भगदौड़ लगी रहती हैं। जिसके चलते लोग अपने खान पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। खराब खान पान की वजह से अक्सर पेट में गैस बनने लगती हैं। पेट की गैस को ठीक करने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास पानी मे लौंग के तेल की कुछ बूंदे डाल कर पीने से गैस से निजात मिलेगी।- CLICK करें 👉Constipation | कब्ज
- आज कल मौसम बदलता रहता हैं। कभी तेज धूप तो कभी बारिस से मौसम में बदलाव आते रहते हैं। इससे कभी गर्मी तो कभी ठंड का मौसम बनता रहता हैं। ऐसे मौसम में अक्सर ही लोगो को सर्दी जुकाम जैसी समस्या होने लगती हैं। सर्दी जुकाम और गले की खरास के लिए मुँह में 2 लौंग रख कर उनका रस चूसते रहने से आपको आराम मिलेगा।
- रोज सुबह लगभग 50 से 60 दिनों मुँह में साबित लौंग का सेवन करने से पायरिया, मुँह में बदबू आना और दांतों में दर्द जैसी समस्याओं को दूर करती हैं।विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 DENTAL HEALTH
- यदि आपके चेहरे दाग धब्बे या डार्क सर्कल है तो आप लौंग के पाउडर को किसी भी फेस पैक में मिलाकर लगाए इससे आपके चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लग जायगे। लेकिन कभी भी लौंग के पाउडर को सीधे अपने चेहरे पर न लगाएं क्योंकि लौंग गर्म होती है इससे चेहरे पर जलन पड़ सकती हैं। लौंग के पाउडर को बेसन में मिलाकर भी लगा सकते हैं। CLICK करें - FACE CARE | SKIN CARE
- ज्यादातर लोगों में बालों के गिरने और रूखेपन की शिकायत रहती हैं। इसके लिए आप 50 ग्राम लौंग को किसी बड़े बर्तन में पानी ले कर खूब उबाल लें फिर उस पानी से अपने बालों को धोये ऐसा हफ्ते में दो बार करे। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और बालों में चमक भी आयगी। विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉HAIR CARE
- गाठिया, जोड़ो के दर्द, सूजी हुई मांसपेशियों से निजात पाने के लिए आप लौंग के तेल और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले। अब इसको उस जगह पर लगाये जहाँ आपको परेशानी हो रही हो। ऐसा दिन में तीन बार करने से आपको काफी आराम मिलेगा। विस्तार से पढ़े CLICK करे 👉 BONE HEALTH
- लौंग का तेल सिर दर्द में भी फायदा करता हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल, सरसो, बादाम या कोई और सा तेल भी ले सकते हैं। इसमें कुछ बूंदे लौंग के तेल की डाले और एक चुटकी समुंद्री नमक डाल कर मिश्रण तैयार कर ले। सिर दर्द होने पर इस मिश्रण को लगाया आराम मिलेगा।
- कान दर्द के लिए भी हैं उपयोगी। लौंग और तिल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर कर उसे हल्का गुनगुना कर ले। अब इस तेल को हल्के हल्के रुई की मदद से कान की नली के अंदर रखे। इस आसन से उपचार से आपके कान का दर्द तुरंत गायब हो जायेगा। और कान में यदि किसी भी तरह का संक्रमण हो रहा होगा उससे भी छुटकारा मिल जायेगा। 👉 EAR | कान
छोटी सी दिखने वाली लौंग के गुणकारी लाभ आपके लिए कितने फायदेमंद साबित हुए। कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दे।
ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


I am regularly use clove. It's very helpful.
ReplyDelete