Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो

Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो 


एलोवेरा के बारे में आज हर कोई जानता है । यह एक बहुत ही चमत्कारिक पौधा है । जिसके अंदर रोगों को दूर करने के कुदरती गुण पाए जाते हैं । यह हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम भी करता है । एलोवेरा स्वास्थ्य व सुंदरता के लिए प्रकृति का अनूठा वरदान है ।
एलोवेरा की लगभग 300 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। सभी प्रयोग में नहीं लाई जाती कुछ ही प्रजातियां प्रयोग में ली जाती है। जिनमे से सर्वोत्तम प्रजाति एलो बारबाडेन्सिस मिलर है । जिसे हम किसी भी तरह से प्रयोग में ला सकते है। 
  • यह एंज़ायमों से भरपूर होने के कारण पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है ।
  • इसमे प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट क्रिया होती है जिससे यह त्वचा को कसता है व जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है ।
  • एलोवेरा का जेल हर प्रकार के कैंसर और शरीर मे पनप रही रसौली को खत्म करने की क्षमता रखता है ।
  • यह फ़ोड़े ,फुंसी ,मुहासे ,हिमदाह सौराइसिस , मस्से , एक्जिमा आदि समस्याओं को ठीक करता है । 
  • यह म्यूकस मेम्ब्रेन को ठीक कर आंतों की भीतरी दीवारों की खराबी , रिसाब और रक्तस्राव को ठीक करता हैं ।
  • यह जिगर व गुर्दों की कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है ।
  • यह पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं जैसे अल्सर , कोलाइसिस , पेंक्रिया टाइटिस , कब्ज आदि को राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है ।

  • Aloe vera | एलोवेरा 
एलोवेरा के लाभ 


बालों के झड़ने में - एलोवेरा बालों को पोषण देने का काम करता है । इसके लिए एलोवेरा जेल , विटामिन ई का कैप्सूल व नारियल का तेल तीनों को मिलाकर के अच्छी तरह से बालों की जड़ों में मसाज करने से बालों को पोषक तत्व मिलते हैं व बालों का झड़ना भी कम होता है साथ ही साथ बालों की सभी समस्याओं से निजात मिलती  है। 

त्वचा संबंधी समस्याओं में - एलोवेरा हमारी रूखी व डल स्किन को साफ व चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल , गुलाब जल व कच्चा दूध तीनो को अच्छी प्रकार से मिलाकर रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाए । ऐसा करने से आपके चेहरे की डल स्किन ठीक होती है व कील मुहासों से भी छुटकारा मिल जाता है । एलोवेरा को  नियमित लेने से आपके बढ़ती उम्र के दुष्प्रभवो को कम करता है और आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है। 

पेट की समस्या - एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है । ऐलोवेरा जेल को अरंडी के तेल में मिलाकर सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज दूर हो जाती है । साथ ही आप एलोवेरा जूस का प्रयोग भी कर सकते हैं । जूस को सुबह खाली पेट हलके गुनगुने में मिलाकर कर लेने से पेट से जुडी सभी दिक्कतों से मुक्ति मिलती है। 

कैंसर रोग में - एलोवेरा में एक बाइटो न्यूट्रींट्स पाया जाता है जिसका नाम Acemannan है । रिसर्च के द्वारा यह पाया गया है कि यह कैंसर को खत्म करने की क्षमता रखता है व कैंसर से पीड़ित रोगियों को आराम पहुँचाने का काम कर सकता है ।

वजन कम करने में - एलोवेरा हमारे मोटापे को कम करने में भी मदद करता है । इसके लिए आप एलोवेरा  के जेल को नींबू के रस या आमला के साथ मिलाकर  गुनगुने पानी के साथ लेने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity ) - एलोवेरा एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर भी है। अगर आप रोज़ इसको लेते है तो आपकी रोगो से लड़ने की ताक़त कई गुना तक बढ जाती है और आज कोरोना काल में इसकी बहुत ज़रूरत है। जब आपकी इम्युनिटी अच्छी होगी तो किसी भी वायरस या बीमारी से बहुत आराम से लड़ा जा सकता है। इसके साथ और भी इम्युनिटी बूस्टर ले सकते है  जैसे - आमला ,गिलोय ,हल्दी ,स्पिरिलुना आदि  विस्तार से पढ़े👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

  • एलोवेरा एक आयुर्वेदिक गुणों वाला पौधा है । यह हमारे लिए बहुत लाभदायक है व इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नही होता है । लेकिन इसको आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के बाद ही उपयोग करें । 

Comments

Post a Comment