 |
| 7 Air Purifier Plants । ऐसे पौधे जो करते हैं घर को प्यूरीफायर |
Air Purifier। वायु शोधक
WHO की रिपोर्ट के हिसाब से पूरी दुनिया में हर 10 में से 9 लोग प्रदूषण से भरी हवा में सांस ले रहे हैं। वायु प्रदूषण के कारण लगभग 40 लाख लोगों की समय से पहले ही मौत हो रही हैं। वायु प्रदूषण के कारण लोगो को सांस से सम्बंधित और ह्रदय संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। जैसे-अस्थमा, लंग कैंसर, सांस लेने में परेशानी होना आदि जैसी बीमारियां लोगो को हो रही हैं। दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में तो लोगो को अपने अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाना ज़रूरी हो गया हैं। इन शहरों का प्रदूषण लेवल इतना खतरनाक हो गया है। अगर यहाँ बिना मास्क के घर से बाहर निकला जाए तो ऐसा करना कई बीमारियों को बुलावा देने जैसा हो सकता हैं।
क्या आपको पता है कि आपके घर में जो हवा मौजूद होती हैं वह हवा बाहर की हवा के मुकाबले कई गुना ज्यादा प्रदूषित होती हैं ? जी हाँ ये कहना आपको डरा ज़रूर सकता हैं लेकिन सच यही है। हम लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नही जाता हैं कि हमारे घर के अंदर जो हवा हैं वो अच्छी सेहत के लिए सही हैं या नही जिस हवा को हम 24 घंटे सांस के जरिये अपने अंदर लेते हैं। कई डॉक्टर्स ने कहा हैं कि प्रदूषित हवा में सांस लेने से आँखो में जलन, खांसी, खुजली और अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
1- एलोवेरा ( ALOE VERA )
एलोवेरा एक ऐसा पौधा हैं जो सूरज की थोड़ी सी रोशनी में भी पनप जाता हैं। एलोवेरा का छोटा सा यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता हैं। इसके अलावा ये एयर को प्यूरीफायर करने का भी काम करता है। एलोवेरा का पौधा वातावरण से फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन रसायन को दूर करने का काम करता है। इसको बेडरूम की खिड़की या घर के मेन डोर पर रख सकते हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करें - Aloe vera | एलोवेरा
2- तुलसी ( HOLY BASIL )
तुलसी का छोटा सा दिखने वाला पौधा ऑक्सीजन से भरपूर होता हैं। यह पूरे दिन के 24 घंटे में से 20 घंटे सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ने का काम ही करता हैं और कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड व सल्फर डाइऑक्साइड को अच्छी तरह से सोख लेता हैं। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इसे घर में रखना शुभ और पवित्र माना जाता है। विस्तार से पढ़े CLICK करें - Tulsi | तुलसी

3- फाइकस बेंजामिना ( Ficus Benjamina )
शुद्ध हवा को प्रदूषित करने वाली गैस जैसे बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड, ट्राईक्लोरोथाइली से वातावरण को मुक्त रखने के लिए फाइकस बेंजामिना नामक पौधा अहम भूमिका निभाता है। लेकिन इस पौधे की देखभाल करने के लिए आपको इसमें अधिक पानी और पर्याप्त रोशनी देनी होगी ताकि ये लंबे समय तक चल सके।
4- पाम ट्री ( Palm Tree )
पाम ट्री घर के अंदर रखने वाला पौधा है। इसे इनडोर प्लांट भी कह सकते हैं। ये कुछ कुछ नारियल के पेड़ की भी याद दिलाता है। जो कि घर के अंदर की एयर को प्यूरीफायर करने का काम करता हैं। घर की ख़ूबसूरती में भी चार चाँद लगता है
5- रबर प्लांट ( Rubber Plant )
अगर आप भी घर के बंद कमरे में या ऑफिस के बंद कमरे में शुद्ध हवा चाहते हैं। तो आप भी रबर प्लांट्स लगा सकते हैं। यह लकड़ी से बने फर्नीचर से निकले वाले नुकसानदायक ऑर्गनिक कंपाउंड फॉर्मलडिहाइड से बंद कमरे के वातावरण को शुद्ध करने का काम करता हैं। इसलिए जितना संभव हो सके लकड़ी के फर्नीचर के पास इस प्लांट को जरूर लगाएं। यह थोड़ी सी धूप में भी जीवित रह सकता हैं।
6- स्पाईडर प्लांट ( Spider Plant )
स्पाइडर प्लांट बेंजीन, जाइलीन, फॉर्मलडिहाइड, और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली हवाओं से वातावरण को मुक्ति दिलाता हैं। जिन लोगों के पास पोधो की देखभाल करने के लिए ज्यादा समय नही होता हैं वो लोग अपने घर मे स्पाइडर प्लांट्स को लगा सकते हैं। इस प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती हैं इसलिए आसानी से घर मे लगाया जा सकता हैं।
7- स्नेक प्लांट ( SNAKE PLANT )
यह पौधा वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन गैस को छोड़ता हैं। यह पौधा मदर-इन-लॉज-टंग के नाम से भी मशहूर हैं। वायु में मौजूद फॉर्मलडिहाइड को फिल्टर करने का काम करता हैं। ये बिना धूप के भी बढ़ सकता हैं। इसे आप अपने बेडरूम में आसानी से रख सकते हैं।
दोस्तो अगर आप भी अपने घर को प्यूरीफायर करना चाहते हैं इन प्लांट्स का सहारा ले सकते हैं ये एक दम नेचुरल तरीका है अपने घर को दूषित हवाओ से बचाने के लिए। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने जानने वालों के साथ जरूर शेयर करे।
Thank You। Wish u HEALTH
Keep Supporting
Awesome knowledge e
ReplyDelete👏👏
ReplyDelete💯
ReplyDelete