10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

10 IMMUNITY BOOSTER JUICE |  जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।



दोस्तो,  हम सभी लोग तरह तरह के जूस बाजार से खरीद कर पीते हैं । जूस हमे ताज़गी व एनर्जी ही नही देते बल्कि एक अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं । आजकल तरह तरह के फ़्लेवर युक्त जूस बाज़ार व शॉपिंग मॉल में मिलते हैं जिनमे से अधिक़तर हमे बस स्वाद के अलावा कुछ नही देते । 

आज हम बात करेंगे 10 ऐसे जूस के बारे में जिनसे एनर्जी व हेल्थ अच्छी होगी ही साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाती है। 

◆ एलोवेरा जूस - 

 जिसे हम ग्वार का पाठा के नाम से भी जानते है इसके बारे में हम अपने पिछले आर्टिकल में बता चुके है कि यह हमारे लिए कितना लाभदायक होता है । इसका जूस हमारे लिए विभिन्न समस्याओं जैसे : बालों का झड़ना , त्वचा से संबंधित बीमारियों से , कब्ज , वजन कम करने में , सर्दी , जुकाम , बुखार व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने आदि में बहुत लाभ पहुँचाता है ।विस्तार से पढ़े click  करे 👉 Aloe vera | एलोवेरा


◆ आमला जूस - 

हम सब जानते है आमला हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है । यह विटामिन सी का सबसे ज़बरदस्त व सस्ता स्रोत है । इसके जूस का सेवन करने से हमारे रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है , वजन कम करने में , बालों को काला घना व मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है  और इसे सबसे अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। विस्तार से पढ़े click  करे 👉 Amla | आंवला सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर 


◆ चुकन्दर का जूस - 

हम सभी चुकन्दर का सेवन सलाद व सब्जी के रूप में करते हैं । चुकंदर के अंदर हाइपोग्लेनिक के गुण पाए जाते हैं । इसका जूस आपको मधुमेह ( शुगर ) नियंत्रण में फायदा पहुँचाता है । इसके जूस का रोजाना सेवन करने से हमारी रक्त शर्करा संतुलित रहती है  साथ ही यह शरीर मे  हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने व त्वचा की सौंदर्यता को बढ़ाने का काम भी करता है ।


◆ करेले का जूस - 

करेले का नाम सुनते ही हमारी जीभ कड़वे स्वाद का अनुभव करने लग जाती है । करेला कड़वा होने के साथ साथ बहुत गुणकारी भी है । करेले का जूस हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने , किडनी की पथरी को निकालने , त्वचा व आँखो के लिए बहुत लाभदायक होता है । 
करेले में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पायी जाती है । जिससे इसके जूस का सेवन करने से हमारे शरीर की कैलोरी नियंत्रित रहती है व वजन कम करने में भी मदद मिलती है । 


◆ अंगूर का जूस - 

अंगूर के जूस का सेवन करने से आप एक दम स्वस्थ्य रहते हैं क्योंकि इनमें विटामिन ए , सी , बी -6 , फोलेट व कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं । अंगूर में पाए जाने वाला तत्व फ्लावोनॉइड एंटी ऑक्सीडेंट  का काम करता है । इसके जूस के सेवन से माइग्रेन , दिल की बीमारी , अस्थमा , दांतों की समस्या , गठिया , समय से पहले आने वाला बुढ़ापा आदि समस्याएं दूर रहती हैं ।


◆ पपीते का जूस -

पपीते को हम एंजेल्स के नाम से भी जानते हैं । गर्मी के मौसम में इसके जूस का सेवन करने से हमे बहुत लाभ मिलता है । इसमें विटामिन A  , मैग्नीशियम , कैल्शियम , विटामिन C  , प्रोटीन आदि पाया जाता है । इसके जूस का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है , कब्ज से छुटकारा , त्वचा की समस्याओं से निजात , रक्तचाप नियंत्रण , टॉन्सिल्स का इलाज , महिलाओं में मासिक धर्म से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा  आदि फायदे होते हैं ।


◆ कीवी का जूस -

 बरसात के समय मे होने वाली शारीरिक समस्याओं में कीवी का जूस एक रामबाण इलाज है । डेंगू , मलेरिया के उपचार में डॉक्टर स्वयं इसके सेवन की सलाह देते हैं । कीवी का जूस पीने से हमारी प्लेटलेट्स घटी हुई बढ़ जाती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी इम्युनिटी (immunity) बढ़ जाती है साथ ही यह अस्थमा से , पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में , प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में , रक्तचाप को संतुलित करने में व आंखों की देखभाल आदि में बेहद लाभकारी है ।


◆ अनन्नास का जूस -

अनन्नास के जूस में विटामिन ए व बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है । साथ ही इसमे मौजूद एन्टी इन्फ्लेमेट्री के गुण रहते हैं जो अर्थराइटिस के दर्द व सूजन में आराम पहुँचाने का काम करते हैं । इसमे एक ब्रोमेलैन नामक तत्व मौजूद रहता है जो हमे पेट मे होने वाली समस्याओं व कब्ज से बचाता है । इसमें मौजूद एंजाइम प्रोटीन को हजम करने में मददकारी होते हैं ।


◆ एवोकाडो का जूस 

- यह फल पर्सिया अमरीकाना में उगाया जाता है । यह लॉरेसी प्रजाति का एक सदाबहार वृक्ष है । इसको एलिगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है । इसके जूस के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है जिससे यह वजन कम करने में भी उपयोगी है। इसका जूस हृदय रोगों से बचाने , लीवर के लिए उपयोगी , सांसो की बदबू को दूर करने में , पाचन शक्ति को बढ़ाने आदि में बहुत लाभदायक होता है  । 



◆ ब्रोकली का जूस - 

ब्रोकली एक सब्जी होती है इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्त्व पाए जाते है । जिसमें प्रोटीन , कैल्शियम , कार्बोहाइड्रेट , आयरन , विटामिन A  व C  आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं । इसके जूस का सेवन करने से हृदय रोग , आंखों की समस्या ,  मधुमेह ( शुगर ) की समस्या आदि से निजात मिलती है। इसे वज़न कम करने में भी यूज़ करते है 



आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में ज़रूर बताये और शेयर करना न भूले। 


हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

Post a Comment