तुलसी | TULSI
दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा हैं जो अधिकतर हिन्दू धर्म के लोगों के घरों में पाया जाता हैं, हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्व हैं, तुलसी के पौधें को बहुत ही पवित्र औऱ लाभकारी माना जाता हैं। तुलसी औषधिएँ पौधें के रूप में जाना जाता हैं व झाड़ी के रूप में उगनें वाला पौधा हैं।
इसकी ऊँचाई 1 से 2 फुट तक रहती है। तुलसी एक औषधीय पौधा होने के कारण विटामिन औऱ खनीज़ से भरपूर होता हैं। तुलसी से शरीर के अधिकांश रोग दूर किये जा सकतें हैं तुलसी शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर होता हैं। तुलसी की अनेको प्रजातियाँ पायी जाती हैं। जिसमे कृष्ण व श्वेत मुख्य होतीं हैं इन्हें रामा तुलसी औऱ श्यामा तुलसी भी कहा जाता हैं। औषधि के रूप में तुलसी की पत्तियां ज़्यादा गुणकारी मानी जाती हैं, तुलसी की पत्तियों को आप सीधे पौधें से लेकर भी खा सकतें हैं तुलसी की पत्तियों की तरह ही तुलसी के बीज भी बहुत उपयोगी होतें हैं। चलिए आज हम तुलसी से मिलने वाले फ़ायदों के बारे में बिस्तार से जान लेते हैं।
तुलसी पत्तों से ठीक होने वाली बीमारियाँ।
■ यदि आपको कभी भी चोट लग जाएं तो आप तुलसी के पत्तो को पीस कर उसमें पिसी हुई फिटकरी मिला कर चोट वाली जगह पर लगाएं घाव जल्दी ही ठीक हो जाता हैं, तुलसी में एंटी बैक्टीरियल मौज़ूद होतें हैं जो कि घाव को पकने से रोकते हैं। तुलसी पत्तो को तेल में मिलाकर लगाने पर जलन से राहत मिलती हैं।
■ यदि किसी को दस्त की समस्या हो गई है तो तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें। दीन में दो से तीन बार इसको चाटने से दस्त रुक जातें हैं।
■ तुलसी के सेवन करने से त्वचा सबंधित बीमारियों में फ़ायदा मिलता हैं। तुलसी की पत्तियों के नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे के कील मुँहासे ठीक हो जातें हैं, औऱ चेहरा भी साफ़ हो जाता हैं।
■ कैंसर जैसी बीमारी में भी तुसली करता है फ़ायदा। कई रिसर्चो में बताया गया है कि तुसली के बीज से कैंसर का ईलाज़ सम्भव हैं। लेकिन अभी तक इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई हैं।
■ तुलसी आपके मुँह से आने वाली बदबू में काफ़ी हद तक फ़ायदेमंद है। इसके लिए आप तुसली की कुछ पत्तियों को चबा लें इससे मुँह से आने वाली बदबू दूर हो जायेगी। तुलसी के नेचुरल होने की वज़न से इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता हैं।
■ तुलसी की पत्तियों को खड़ी काली मिर्च के साथ खानें से टायफाइड औऱ मलेरिया को ठीक करने में मदद मिलती हैं। मच्छरों के काटने से हुई अधिकतर बीमारियों में तुलसी का सेवन करना काफ़ी फ़ायदेमंद होता हैं।
■ तुलसी के ग्यारह पत्तों को छः काली मिर्च औऱ पांच बादामों के साथ पीसकर आधा गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कई तरह के ह्रदय रोग ठीक किये जा सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की 5 से 6 पत्तियां, 3 पत्तियां नीम के रस को 3 से 4 चम्मच पानी में पीसकर 7 से 8 दिन रोज़ सुबह खाली पेट खाने से हाई बी.पी की समस्या दूर हो जाती हैं।
■ सभी तरह के बुखार को तुलसी जड़ से खत्म करने में तुलसी बहुत कारगार साबित होता हैं। तुलसी के 20 पत्ते औऱ 10 काली मिर्च से काढ़ा बनाकर पीने से पुराने से पुराने बुख़ार से राहत मिलती है।
■ तुलसी आँखो के लिए भी रामबाण साबित होता हैं। श्यामा तुलसी के पत्तों का दो-दो बूंद रस पंद्रह दिनों तक डालने से आँखो की रतोंधी ठीक हो जाती है। इसके अलावा इससे आँखो का पीलापन भी ठीक होता हैं। काजल की तरह तुलसी के रस का इस्तेमाल करने से आँखो की रोशनी बढ़ती हैं।
■ तुलसी से बना काढ़ा पीनें से साइनस औऱ माइग्रेन जैसी समस्या में भी आराम मिलता है। अगर आप पुराने सिर दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो रोज़ाना सुबह शाम एक चौथाई चम्मच तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच शुद्ध शहद के साथ लेने से 20 दिनों में आपका सिर दर्द पूरी तरह से गायब हो सकता हैं।
ये भी ज़रूर पढ़े click करें
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Great knowledge about tulsi
ReplyDeleteThanks wish u health achi knowledge dene liye ✌️👌
ReplyDelete