Stale Bread ( Roti ) | सुबह बासी रोटी खानें से जड़ से खत्म होती हैं ये बीमारियां

अक्सर लोगों को लगता हैं बासी रोटी खाना हेल्थ के लिए नुकसानदेह होता है औऱ बासी खानें को दुवारा इस्तेमाल नहीं करतें हैं। जिन लोगों के पास अधिक पैसे होतें हैं वो लोग अपने पैसे के दम पर ताज़ा खाना ही पसंद करते हैं बासी खाने को डस्टबिन में दाल देतें हैं या किसी जानवर को खिला देतें हैं। लेकिन खुद कभी नही खाना चाहतें हैं। दोस्तों आपने हिन्दू धर्म में एक त्यौहार के बारे में जानते ही होंगे जिसको बसौड़ा बोलते हैं। ये त्यौहार होली के बाद होता हैं, इसमें एक दिन पहले खाना बना कर रख दिया जाता है औऱ फ़िर अगली सुबह इसी बासी खाने से माँ शीतला को इसका भोग लगाकर अगले दिन खाया जाता है, बसौड़ा मतलब बासी खाना खाना। आप खुद सोचिये त्यौहारों में भी अगर बासी खाने को शामिल किया गया है तो ये हमारे लिए नुकसानदेह कैसे हो सकता हैं।  हम ये तो जानते ही हैं कि धर्मों में जो भी चीज़े बताई जाती हैं वो हमारे लिए अच्छी होती हैं।



बसौड़ा का त्यौहार जिस दिन होता हैं उस दिन पृथ्वी की जो इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्स होती हैं वो खानें के साथ कुछ ऐसे रियेक्ट करती हैं कि वही बासी खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी बन जाता है, औऱ ये हमारे शरीर के कई रोगों को ठीक करने में हमारी मदद भी करता हैं

अक्सर अपने देखा होगा जो लोग ग़रीब होतें हैं उनको रोज़ ताज़ा खाना नहीं मिल पाता हैं ऐसे में उनको बासी खाना ही खाना पड़ता है तो क्या वो लोग रोज़ बीमार पड़तें हैं? नही न। बल्कि ग़रीब लोगों की यही मज़बूरी उनकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो जाती हैं क्योंकि बासी खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा ही होता हैं।लेकिन हर तरह का बासी खाना हमारे लिए अच्छा हो ये भी ज़रूरी नही है। 

जैसे दही को बनाने के लिए दूध में रात को जामन लगा कर रखा जाता है औऱ सुबह तक वो दही बन जाता हैं देखा जाए तो दही भी बासी ही हो गया। रात भर दही जमने की प्रक्रिया से दही में सैकड़ों की संख्या में बैक्टीरिया  उत्पन्न  हो जाते हैं। औऱ ये बैक्टीरिया हमारी सेहत के लिए अच्छे होतें हैं। इसी तरह जब हम खाने को बासी करतें हैं तो  ज़रूरी नही हर बासी खाना हमारे लिए नुकसानदेह ही हो। 

इसी तरह गेंहूँ की रोटी को अगर बासी किया जाए तो वो औऱ सेहतमंद हो जाती हैं। बासी रोटी से होने वाले फ़ायदे---

अगर आप मधुमेह ( शुगर )  से पीड़ित हैं तो बासी रोटी का सेवन करना आपके लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला हैं। इसके लिए आपको रात की बची हुई बासी रोटी को सुबह गाय के दूध में पांच मिनट तक भिगो कर रखना होगा। इसके बाद दूध के साथ उस रोटी का सेवन करने से आपकी मधुमेह की समस्या दो से तीन महीनों में खत्म हो जाती हैं।

बासी रोटी पेट से सम्बंधित प्रत्येक समस्या से निज़ात पाने में हमारी मदद करती हैं। जैसे, कब्ज,गैस,एसिडिटी, पेट में कीड़े हैं, सभी मामलों में आप बासी रोटी को दूध के साथ सुबह ख़ाली पेट खा सकतें हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया मज़बूत होती हैं,  औऱ पेट से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती हैं।

पूरी रात रोटी रखी रहने से इसमें फ़ाइबर बढ़ जाता हैं। औऱ जब आप दूध के साथ इसको खातें हैं तो ये हमारी आंतों को साफ़ करता है। आंतो की सफ़ाई होने से हमारा पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता हैं। 

शरीर के किसी भी अंग में सूज़न व जोड़ों में दर्द है तो भी आप बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा हमारे शरीर में ज़्यादातर रोग वायुदोष की वज़ह से ही होते हैं। वायुदोष मतलब हमारे पेट में गैस का बनना। जब हमारे पेट में गैस की समस्या होती हैं तो इसका हमारे पूरे शरीर में सर्कुलेशन होता हैं, जिससे पूरे शरीर में दर्द पैदा हो जाता हैं।  अगर आप भी अपने शरीर से सूज़न औऱ दर्द से परेशान हैं तो आप फ़िके दूध के साथ बासी रोटी को खाएं।



अगर आप अपना वज़न कम  करना चाहतें हैं तो आप सुबह खाली पेट फ़िके दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपकी बॉडी का मेटाबोलिज्म प्रॉसेस बूस्ट होता हैं। क्योंकि हमारा वज़न बढ़ने का मुख्य कारण है हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म रेट का कम होना ये होता क्या है हम जो भी खाते हैं उसको एनर्जी में बदलना ही मेटाबोलिज्म कहलाता है अगर आप अपने शरीर में मेटाबोलिज्म रेट को फ़ास्ट कर लें तो आप जो भी खाएंगे  वो एनर्जी में बदल जाता हैं औऱ जिससे कैलोरी को बर्न करने में काफी मदद मिलती हैं। जिससे आसानी से अपना वजन कम कर लेंगे। 

दोस्तों अगर आप आप को औऱ भी स्वस्थ बनाना चाहतें है तो हफ़्ते में एक बार उपवास ज़रूर रखें। औऱ उपवास ऐसा जिसमें आप पूरे दिन पानी पिये न कि खाने पीने वाला उपवास। आप फलों का उपवास भी कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप हफ़्ते में एक दिन उपवास रखेंगे तो आपको खुद अपने शरीर से सारे रोग दूर होते नज़र आएंगे। उपवास करने से हमारी बॉडी को हीलिंग करने का टाइम मिल जाता हैं। हीलिंग का काम बुरे बैक्टीरिया औऱ वायरस को बॉडी से बाहर निकलना हैं। हमारी हीलिंग पॉवर तब ही ज़्यादा काम करती है जब हम भूखे होते हैं इसलिए हफ़्ते में एक बार उपवास ज़रूर करें।


दोस्तों बासी रोटी से होने वाले इतने चमत्कारी गुणों के बारे में आपको जानकर कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇





👉Tulsi | तुलसी - किसी भी बुखार को तोड़ने की ताक़त है इसमें

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।

👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।

👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

👉Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।

👉 Spirulina | पृथ्वी पर सबसे ताकतवर पूरक आहार



 


Comments

Post a Comment