Turmeric Water। हल्दी पानी
हल्दी हर घर के किचेन में इस्तेमाल की जाती या यूँ कहें हल्दी के बिना खाना बन हीं नहीं सकता हैं। हल्दी खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं साथ में हमारे अच्छे स्वस्थ के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती हैं, इसमें एंटीइंफ्लेमटरी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हल्दी का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। इसके अलावा हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं को नष्ट होने से रोककर नई कोशिकाओं का निर्माण तेजी से करता हैं, और एजिंग की रफ़्तार को धीमा करता हैं।
हल्दी पानी के फ़ायदे।
■ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी पानी का सेवन करें। हल्दी में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल जैसे जरूरी पोषक तत्व होतें हैं। अगर आप हल्के गुनगुने पानी में पीते हैं तो सर्दी-जुकाम औऱ इंफेक्शन जैसी बीमारियों की संभावनाएं न के बराबर हो जाती हैं।
■ हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर में आसानी से घुल जाता हैं, और फैट बढ़ाने वाले टिश्यू को बनने से रोकता हैं। हल्दी के सेवन से आप मोटापे की समस्या से राहत पा सकते हैं।
■ एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीने से आपको त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिलता हैं। हल्दी को फेसपैक (जो भी आप इस्तेमाल करते हो) में मिलाकर लगाने से स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। हल्दी के रोज़ाना इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के असर को भी कम कर सकते हैं।
■ हल्दी बॉडी के किसी भी अंग में होने वाले दर्द को कम करने में मददगार होती हैं। मोच आने पर , हड्डी के टूट जानें पर या किसी अंदरूनी चोट के दर्द से निजात पाने के लिए गर्म पानी में हल्की पाउडर मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।
■ हल्दी का सेवन करने से एल डी एल कोलोस्ट्रॉल भी कम होता हैं। जिससे हृदय से संबंधित रोगों का ख़तरा काफ़ी हद तक कम हो जाता हैं।
■ हल्दी का उपयोग काफ़ी समय से पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए किया जा रहा हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट औऱ एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे ज़रूरी पोषक तत्त्व पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा कब्ज औऱ गैस की समस्या में भी हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।
■ हल्दी के पानी में शहद औऱ नींबू मिलाकर पीने से यह शरीर के अंदर जमें हुए विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता हैं। हल्दी में फ्री रेडिकल्स होते हैं जो सेहत के साथ सौंदर्य को भी बढ़ाते हैं। जो लोग लिवर की समस्या से जूझ रहें लोगों के लिए हल्दी पानी किसी औषधि से कम नहीं हैं। हल्दी पानी के टॉक्सिस लिवर सेल्स को फिर से रिपेयर करने का काम करता है। लिवर को संक्रमण से बचाने के लिए हल्दी पानी का सेवन करें। 👉 DETOXIFY | बॉडी को डीटॉक्स करे इन 10 तरीको से
■ जिन लोगों में हार्ट की परेशानी है उनके लिए हल्दी पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी खून को गाढ़ा होने से रोकती है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना बहुत कम हो जाती हैं।
■ हल्दी वाला पानी पीने से शरीर में किसी भी तरह की सूजन को (वह सूजन जो किसी दवाई से ठीक न हो रही हो) ठीक किया जा सकता हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्त्व शरीर की सूजन औऱ जोड़ों में होने वाले असहनीय दर्द को भी ठीक कर देता है। शरीर की सूजन का अचूक औषधि है हल्दी पानी।
■ हल्दी का पानी सुबह खाली पेट पीने से दिमाग तेज़ औऱ एक्टिव होता हैं।
और पढ़े click करें 👉 Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।
चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले
हेल्थ से जुड़े औऱ भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish u Health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Comments
Post a Comment