आजकल हर कोई अपने शरीर को सुडौल व आकर्षित बनाना चाहता है । जिसके लिए लोग घंटों जिम में कसरत कर पसीना बहाने को तैयार रहते हैं । मगर बिना अच्छी खुराक के आप अच्छा शरीर को प्राप्त नहीं कर सकते । आजकल लोग तरह तरह के सप्लीमेंट्स का उपयोग करते हैं । जो काफी हद तक हमें नुकसान ही पहुंचाते हैं ।
हम आपको सबसे किफायती व आसानी से मिल जाने वाले व पोषक तत्वों से भरपूर खाद पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं । जिसका नाम है सोयाबीन । आप सभी ने सोयाबीन का नाम तो सुन ही रखा होगा व बहुत से लोग इसका सेवन भी कर रहें हैं ।
सोयाबीन का वानस्पतिक नाम ग्लाईसीन मैक्स है । सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है । इसमें प्रोटीन की मात्रा सर्वाधिक होती है । इसमें प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट और वसा अधिक मात्रा में पाए जाते हैं । सोयाबीन में लिलोनिक अम्ल एवं लिनालेनिक अम्ल प्रचुर मात्रा में होते हैं सोयाबीन के उत्पादन में अमेरिका का स्थान उच्च है जो विश्व का 60% तक सोयाबीन का उत्पादन करता है।
![]() |
| Soybean | सोयाबीन बॉडी को ग्रो करने के लिए कैसे है ज़रूरी । |
सोयाबीन के फायदे
सोयाबीन से हमें प्रोटीन , कैल्शियम, ओमेगा 3 , ओमेगा 6 व फाइबर प्राप्त होते हैं । सोयाबीन से हमे सर्वाधिक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होती है जो हमारे शरीर की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती है । सोयाबीन का सेवन करने से आप स्वस्थ व अधिक उम्र दराज़ भी नही लगते हैं।
● सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक रखता है व दिमाग को तेज करने का भी काम करता है ।
● इसमें आयरन की मात्रा अधिक पायी जाती है जो महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाले रोगों को दूर करने का भी काम करता है ।
● सोयाबीन में प्रोटीन व आइसोफ़लावेंन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है । साथ ही यह औस्टियोपोरेसिस होने के खतरे को भी कम कर देता है।
● सोयाबीन में अधिक मात्रा में विटामिन बी व फॉलिक एसिड पाया जाता है ।
● सोयाबीन के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम प्राप्त होता है जो अनिद्रा को दूर करने का भी काम करता है ।
सोयाबीन का सेवन कैसे करें ?
सोयाबीन हमारे शरीर को नेचुरल तरीके से ग्रो करने में मदद करता है । इसमें मौजूद पोषक तत्व हमे स्वस्थ व वेट गेन करने में काफी मदद करते हैं । सोयाबीन का सेवन आजकल अलग अलग रूप में हो रहा है । सोयाबीन की दाल , बरी (चंक), सोयाबीन का तेल आदि बाजारों में आसानी से मिल जाता है ।
आप अपने स्वस्थ की दृष्टि से सोयाबीन का उपयोग निम्न प्रकार से कर सकते हैं -
● सोयाबीन की दाल (साबुत ) को आप रात में पानी मे भिगोकर रख दीजिए व अंकुरित होने पर आप पानी निकाल कर खाइये । ऐसा करने से आप के शरीर मे नेचुरल प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं । जिससे आपको मसल्स को ग्रो करने में मदद मिलती है ।
● सोयाबीन को आप पीसकर उसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिलाकर भी रोजाना इसका इस्तेमाल कर करते हैं ।
● सोयाबीन की बरी (Soychunk) को भी आप भिगोकर उपयोग कर सकते हो ।
● सोयाबीन से आप घर पर ही हेल्थ सप्लीमेंट पाउडर तैयार कर खुद की मसल्स को तेजी से ग्रो करने में उपयोग कर सकते हो । उसके लिए आपको बराबर बराबर मात्रा में सोयाबीन , मूंगफली के दाने , चना को एक एक कर खाली कड़ाई में भूनकर उसको बाद में मिलाकर एक बर्तन में रख लेना है । जिम या अन्य वर्कआउट के बाद आप इसको एक या दो चम्मच रोजाना उपयोग कर सकते हो ।
सोयाबीन किसको उपयोग नहीं करना चाहिए ?
सोयाबीन से प्राप्त होने वाला प्रोटीन जल्दी हजम नही होता है व शरीर मे एकत्र होता रहता है । साथ ही इसके अधिक सेवन से एस्ट्रोजन हार्मोन बढता है व टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन घटने लगता है जिसकी वजह से पुरुषों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।
● सोयाबीन के अधिक मात्रा में सेवन से आपको ट्रांस फैट व मोटापे की समस्या हो सकती है ।
● प्रेग्नेंसी व ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को सोयाबीन व सोयाबीन के दूध का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिये क्योंकि इसके सेवन से मतली , चक्कर आना जैसी समस्याएँ हो सकती हैं ।
● जिन लोगो को गाय के दूध से एलर्जी है उनको भी इसके सेवन से दूर रहना चाहिए ।
● माइग्रेन , हाईपोथॉयरॉइड जैसी समस्याओं वाले लोगों को भी इसके सेवन से दूर रहना चाहिये ।
● सोयाबीन में फीटोएस्ट्रोजन्स नामक केमिकल पाया जाता है । सोयाबीन के अधिक सेवन से इसका स्तर शरीर मे बढ़ सकता है जो किडनी फेलर जैसी समस्या को उत्पन्न कर सकता है ।
● मूत्राशय व मधुमेह ( शुगर ) से ग्रस्त लोगों को भी इसके सेवन से दूर रहना चाहिये ।
और पढ़े click करे 👉 MUSCULAR BODY | दुबले पतले शरीर को कैसे बनाये सुडौल ?
चेतावनी : सोयाबीन को यदि आप फ़ूड सप्लीमेंट के रूप में उपयोग करने के बारे मेंं सोच रहे हैंं तो एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें ।
Thank you | Wish u health
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।


Comments
Post a Comment