Cancer Fighting Food | कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर है ये पूरक आहार ।

Cancer Fighting Food | कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर है ये पूरक आहार ।



कैंसर का नाम सुनते ही बहुत से लोग जीने की या इससे बचने की उम्मीद छोड़ देते हैं । कैंसर को आज भी एक लाईलाज बीमारी के रूप में ही देखा जाता है । जागरूकता की कमी के चलते बहुत से लोग मरीज को यह जान कर अकेला छोड़ देते हैं कि अब इसका बचना मुश्किल है तो क्यों व्यर्थ में पैसा लगायें । कैंसर का यदि सही समय पर पता चल जाए तो इसका ईलाज किया जा सकता है । आज बहुत से लोग हैं जो कैंसर से जंग जीत कर अपनी नई जिंदगी को जी रहे हैं । 
कैंसर से बचाव में जहाँ तक दवाइयों का सेवन किया जाता है । वहीं दूसरी ओर कुछ पूरक आहार भी है जो इससे लड़ने में व बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं ।

◆  ब्रोकली

 यह एक तरह की गोभी होती है । जो हरे रंग की होती है । जिसमें सबसे ज़्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं । इसमें पाए जाने वाला घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है । ब्रोकली कैंसर की रोकथाम में बहुत लाभदायक होता है । 
Broccoli | ब्रोकली

◆ ग्रीन टी 

ग्रीन टी आज के समय मे जो खुद को हैल्थी व फिट रखना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही कारगर है । यह लोगों द्वारा पिया जाने वाला एक बहुत ही लाभकारी पेय पदार्थ है । ग्रीन टी में मौजूद एन्टी ओक्सिडेंट ओरल कैंसर व मूत्राशय कैंसर के खतरे को भी कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं ।

green tea | ग्रीन टी 
◆ टमाटर 

टमाटर का सेवन हम सभी लोग किसी न किसी रूप में करते हैं जैसे : सलाद में , सब्जियों में व टोमैटो सौस आदि में । टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन व कैरोटिनॉयड रसायन प्रोस्टेट कैंसर व ट्यूमर के खतरे को कम करते हैं व साथ ही उनसे लड़ने में हमारे शरीर की काफी हद तक मदद करते हैं ।

Tomato | टमाटर 
◆ ब्लूबेरी

यह एक प्रकार का फल है जो बाहर के देशों में पाया जाता है । हमारे भारत देश में इसे नीलबदरी के नाम से जाना जाता है ।ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट सर्वाधिक मात्रा में पाए जाते हैं । यह स्वाद में खट्टा मीठा लगता है । ब्लूबेरी में मौजूद एलेगिक व एन्थाकायनिन नामक एन्टी ओक्सिडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्रह्दान्त कैंसर व अन्य प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं ।

Blue berry | ब्लूबेरी
◆ लहसुन 

लहसुन का प्रयोग अधिकतर सब्जियों को बनाते समय तड़का लगाने में किया जाता है । लहसुन के सेवन से शरीर में गर्मी की मात्रा संतुलित रहती है और यह ठंड से भी रक्षा करता है । लहसुन के प्रयोग से प्रॉस्टेट कैंसर और ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम होता है ।

Garlic| लहसुन 
◆ पालक 

हरी पत्तेदार सब्जियों के फायदे तो सभी जानते हैं । यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही हैं । साथ ही इसके सेवन से कैंसर के खतरे को 44% तक कम किया जा सकता है ।

 Spinach | पालक 
◆ अदरक 

अदरक जिसका प्रयोग हम अधिकतर चाय में करते हैं । यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है । अदरक में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के प्रभाव देखे गए हैं । इसमें मौजूद कैंसर रोधी गुण महिलाओं में होने वाले ब्रैस्ट कैंसर और गर्भाशय के कैंसर से बचाने में बहुत लाभकारी है । अदरक कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता रखता है । विस्तार से पढ़े क्लिक करे 👉 GINGER BENEFITS | अदरक है बड़ी गुणकारी

Ginger| अदरक 
◆ अनार 

अनार को एन्टी कैंसर फ़ल के रूप में जाना जाता है । यह हानिकारक सेल्स की जगह अच्छे सेल्स का पुनर्जन्म करने की क्षमता रखता है । जिसके चलते यह कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर हमें स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है । अनार में मौजूद विटामिन , मिनरल , आयरन , फॉलिक एसिड , व एन्टी ओक्सिडेंट  पाए जाते हैं । जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है ।

Pomegranate| अनार 
◆ अखरोट 

अखरोट एक ड्राई फ्रूट है । जो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है । जिसमें प्रोटीन , विटामिन , मैग्नीशियम , असंतृप्त वसा , फास्फोरस और ओमेगा-3 , अल्फा लिलोलेनिक एसिड सहित कई खनिज पदार्थों पाए जाते हैं । जो शरीर मे होने वाले इन तत्वों की आपूर्ति को पूर्ण करता है । अखरोट का रोजाना सेवन करने से कैंसर के साथ साथ मोटापे व  मधुमेह ( शुगर ) को भी दूर किया जा सकता है ।

WALNUT | अख़रोट 

अंगूर 

अंगूर का नाम सुनते ही  बहुत से लोगों के मुँह में पानी आने का अनुभव करने लगते हैं । क्योंकि इसको मुँह में रखकर जरा सा दवाब बनाते ही मुँह में घुल जाता है । 
अंगूर की बाहरी परत में रेसवेराट्रॉल, एंटीऑक्सिडेंट और क्यूरसेटिन एन्टी इन्फ्लेमेट्री तत्वों में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं । जो प्रोस्टेट कैंसर , ब्रैस्ट कैंसर , फेफड़ों के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं । साथ ही हमें स्वस्थ रखते हैं ।
GRAPES | अंगूर 


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कॉमेंट्स में जरूर बताएं । 

Thank you | Wish u health 

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments