Graying Hair | क्या आप भी सफ़ेद बालों से परेशान हैं ? बालों को प्राकृतिक रूप से काले बनाने के नुस्खे।
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला कैसे कर सकतें हैं? तो सबसे पहले हम आपको बतायेगें बालों के सफ़ेद होने की असली वजह। दोस्तों बालों के सफ़ेद होने का मुख्य कारण है हमारा गलत खान पान जिससे हमारे बाल सफ़ेद हो जातें हैं। हमारे खराब खान पान की वज़ह से आयरन, आयोडीन औऱ कॉपर जैसे तत्वों की हमारे शरीर में कमी हो जाती हैं जिससे धीरे धीरे बालों का सफ़ेद होना शुरू हो जाता हैं, औऱ जिन लोगों में छोटी छोटी बातों का तनाव लेने की आदत होती है उनके बाल भी कम उम्र में ही सफ़ेद होने लगते हैं।
वैसे तो आजकल बालों को कलरफुल बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है लोग अपने बालों पर तरह तरह के कलर्स को इस्तेमाल करके अपने बालों को सुंदर बनाने की कोशिश में लगे रहतें हैं, लेकिन दोस्तों ये बात भी सच है कि तरह तरह के कलर्स औऱ कैमिकल्स के यूज़ से हमारे बालों को औऱ भी ज़्यादा नुकसान पहुँचता हैं। कलरफुल बालों के ज़माने में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने बालों को नेचुरली ब्लैक करना चाहतें हैं। औऱ आज का ये ब्लॉग ऐसे ही लोगों के लिए हैं। औऱ आज हम आपको बालों को नेचुरली ब्लैक बनाने के कुछ आसान व अचूक उपायों के बारे में ही बतायेगें।
Natural black। बालों के उपाय
■ अगर आपके बाल सफ़ेद हो रहें हो तो दो कप जैतून का तेल लें औऱ उसमें चार ग्राम कपूर को मिला कर गर्म कर लें। कपूर पूरी तरह से गल जानें पर तेल ठंडा होनें पर एक बोतल में भर कर रख लें। अब इस मिश्रण से हफ़्ते में दो बार मसाज़ करें। जैतून में तेल की जगह आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकतें हैं।
■ अदरक को कद्दूकस से बारीक़ कसकर रस निकाल लें अदरक के चार चम्मच रस में तीन चम्मच शहद मिला लें। अदरक औऱ शहद को अच्छे से एक दूसरे में मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल करने से सफ़ेद बाल धीरे धीरे कम होने होनें लगेंगे।
■ लौकी को सुखा कर लें फिर लौकी को नारियल तेल में उबाल लें। इस तेल को छान कर एक बोतल में भर लें। लौकी औऱ नारियल तेल से बनें मिश्रण से अपने बालों की मसाज़ करें, इससे आपके बाल काले हो जायंगे।
■ दही बालों को काला करनें में दही बहुत कारगर उपाय है। आधा टमाटर पीस कर एक चम्मच दही में मिलाएं साथ ही एक चम्मच नींबू का रस औऱ दो चम्मच नीलगिरी का तेल अच्छे से मिलाएं। हफ़्ते में दो बार मसाज़ करनें से बाल काले औऱ घने होंगे।
■ कई बार अपने सुना होगा आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता हैं, औऱ ये बात सौ प्रतिशत सही भी है। सूखे आंवले को एक गिलास पानी में उबालें औऱ इसे तब तक उबालें जब तक ये आधा गिलास न हो जाए। अब इसमें नींबू का रस औऱ मेंहंदी मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बाल असमय सफ़ेद नहीं होते हैं।
■ सरसो के तेल को गैस पर हल्का गरम होने रख दें, मेंथी दाना, कलौंजी को हल्का दरदरा पीस लें औऱ सूखा पिसा हुआ आंवला लें इसको सरसो के तेल में मिलाकर धीमी आँच में ही बनना हैं। इसके अलावा अगर आपके बालों में रूसी की समस्या है तो आप इसमें नीम की पत्तियों को पीस कर मिला लें नीम की ज़गह नीम तेल का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं। जब ये मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाये तो इसे अपने बालों पर लगाएं।
■ आंवला रीठा औऱ शिकाकाई को पीस कर तीनो का पॉवडर बना लें। अब इसमें दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मिला का एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर मसाज़ करनें से डेंड्रफ दूर होता है व बालों को काला करनें में भी काफ़ी मदद मिलती है।
और पढ़े click करे
आपको बालों से संबंधित हमारी आज की जानकारी आपको कैसी लगी कंमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supportiing
और पढ़े CLICK करें 👇


Comments
Post a Comment