खजूर एक ऐसा फल है। जिसे खाने पर पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई ख़तरनाक बीमारियों को भी दूर करता है। साथ ही साथ आपकी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है. मिठास के हिसाब से खजूर को तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है- नरम खजूर, हल्का सूखा खजूर और सूखा हुआ खजूर। खजूर के ये तीनों प्रकार लगभग एक जैसे होते हैं। लेकिन स्वाद की बात करे तो ये तीनो ही एक दूसरे से अलग होते हैं।
खजूर के पेड़ की लंबाई 30-90 फीट तक हो सकती है। इसका निचला हिस्सा यानी तना, गोलाकार और बहुत कठोर होता है। खजूर के पेड़ गर्म जगहों पर ज्यादा पाये जाते हैं। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर बनाया जाता है। इसके तने को इमारतों के आधार पर उपयोग किया जाता है। इसके रेशे को भी उपयोग में लिया जाता है जो रस्सियां बनाने के काम आती है।
★ अब बात करते है इसे खाने से होने वाले फायदों की
1) खजूर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मिनरल्स पाये जाते हैं। लगभग 25 ग्राम मेडजूल और लगभग 166 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो की बाक़ी फलों की अपेक्षा काफ़ी ज्यादा है।
2) खजूर कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है और काफ़ी मात्रा में हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त कराता है। खजूर के रोजाना सेवन से कई फायदे हैं। जैसे खजूर आपको पूरे दिन थकान बिल्कुल नहीं होने देता। खजूर खाने से दिनभर आपका शरीर ऊर्जा से भरा रहता है।
3) खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद करते है साथ ही इससे जुड़ी कई और परेशानियों को भी दूर करते हैं। इसके अलावा, खजूर में विटामिन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है। खजूर में बोरॉन भी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है 👉 BONE HEALTH
4) ज्यादा उम्र के लोगों को खजूर गर्म दूध के साथ नियमित तौर पर देने से उनके शरीर में ताकत बनी रहती हैं और उनके शरीर में नया खून का निर्माण जल्दी होने लगता है। 👉 इन 5 चीजों को खाने के बाद बिल्कुल न पियें दूध
ये ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment