Men's Beauty। पुरुषों के चेहरे के दाग धब्बे हटाकर चेहरे को गोरा बनाने के असरदार नुस्खें।
- ताजे एलोवेरा की पत्तियों से उसका जैल निकाल लें लगभग एक कटोरी एलोवेरा जैल में 5 से 6 चम्मच गुलाब जल, 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल औऱ एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब सारी चीजों को मिक्सर से अच्छी तरह ग्रैंड कर लें इससे यह एक पतले सीरम में बदल जायेगा औऱ इस जैल को किसी भी बोतल में भर कर रख लें रोज़ाना रात को रुई की मदद से या स्प्रे करके हल्के हाथों से मसाज करें औऱ फिर रात भर के लिए लगा रहने दें। सुबह सादा पानी से चेहरे को धोलें। इस सीरम को बनाकर फ्रीज़ में ही रखें। इससे आप इसका उपयोग 15 दिनों तक कर सकतें हैं।
- एक चम्मच किसी चावल को मिक्सर से हल्का दरदरा पीस लें। एक चम्मच चावल के पॉवडर में एक चम्मच कॉफ़ी, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद, औऱ आधा नींबू का रस मिलाएं इसके बाद इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। इस तरह से एक स्क्रब तैयार हो जाता है कॉफ़ी को स्किन ब्राइटिंग एजेंट माना जाता हैं कॉफ़ी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती हैं जिससे चेहरे को प्राकृतिक चमक मिलती हैं। इस स्क्रब से हफ़्ते में 2 से 3 बार 15 मिनट तक मसाज करके 5 मिनट अपनें चेहरे पर ही लगा रहने दें औऱ फ़िर ठंडे पानी से धोलें।
- पांच से छः बादाम को रात भर के लिए लगभग आधा कटोरी दूध में भिगो कर रख दें। अगले दिन सुबह गली हुई बादाम के छिल्के को साफ़ कर दें। अब इन बादामों को 7 से 8 चम्मच कच्चे दूध में पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें। हफ़्ते में जब भी आप दो से तीन बार स्क्रब करें उसके बाद बादाम औऱ दूध से बने पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। जब ये फेसपैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोलें। बादाम हमारी त्वचा को कोमल बनाता है इसके अलावा त्वचा के दाग धब्बे और कालेपन को भी दूर करता है।
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Tulsi | तुलसी - किसी भी बुखार को तोड़ने की ताक़त है इसमें
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।
👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

Comments
Post a Comment