Fenugreek | मेंथी
आज हम बात करेंगे हमारे घर के रसोई में पाई जाने वाली बहुत ही चमत्कारी चीज़ की जिसका नाम मेंथी है। मेंथी का इस्तेमाल हर घर में देखने को मिल जाता हैं। लेकिन कई बार लोग उसको अपने खाने में शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि उनको मेंथी से होने वाले फ़ायदों के बारे में पता ही नहीं होता हैं। अपने कई बार अपने बड़ों के मुँह से सुना होगा कि पहले के लोग सर्दियों के समय में मेंथी के लड्ड़ू बनाकर खाते थे औऱ उन लोगों की हेल्थ बहुत अच्छी रहती थी न तो उनको कभी मधुमेह ( शुगर ) की शिकायत होती थी न उनको कभी कोलोस्ट्रॉल, बी.पी या हार्ट से सम्बंधित कोई भी बीमारी नही होती थी औऱ सबसे बड़ी बात ये के उनकी उम्र 100 सालों के करीब आने के बाद भी वे लोग अपनी उम्र के हिसाब से फिट रहते थे। पहले के लोगों में बहुत कम बीमारियां सुनने को मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से हमारे खाने पीने में गड़बड़ी की वज़ह से तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहें है। अक्सर फ़ास्ट फ़ूड औऱ जंक फ़ूड का सेवन करते रहते हैं जो कि हमारी हेल्थ को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं।
दोस्तों आयुर्वेद में भी माना गया है की मेंथी न्यूट्रियन्स से भरपूर होती है इसके अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट है बहुत से फाइटोकेमिकल्स हैं, इसमें मिनिरल्स हैं, फ़ोलिक एसिड, मैग्नेशियम, जिंक, कॉपर, सोडियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लोह तत्त्व और भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो हमारे शरीर को चाहिए होते हैं। इसमें डाओस्जेनिन नामक कम्पाउंड भी होता हैं, इस कम्पाउंड की वज़ह से मेंथी बहुगुणी बन जाती हैं। जिससे स्वास्थ्य से लेकर सौन्दर्य तक मेंथी का जादू चलता हैं। आज हम मेंथी के चमत्कारी गुणों के बारे में आपको बतायेगें।
1- मधुमेह को करें खत्म
जहाँ पहले को लोगों में मधुमेह कभी कभार ही सुनने को मिलता था वही आज मधुमेह ( शुगर ) की समस्या आम हो गयी हैं, आज हर उम्र के व्यक्ति में मधुमेह की समस्या देखने को मिल जाती हैं। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए एक वरदान के समान हैं। मेंथी में मौजूद गैलाक्टोमेनन नामक तत्त्व शुगर के लेवल को कम करके मधुमेह से मुक्ति दिलाने का काम करता हैं। डायबिटीज़ से छुटकारा पाने की लिए मेंथी के पत्तो का रस सुबह शाम पियें।
2 -दिल की समस्याओं को करें दूर
अक्सर अपने सुना होगा किसी को हार्ट अटैक आ गया हैं किसी का कोलोस्ट्रॉल बढ़ गया है किसी का बी पी कम या ज़्यादा हो गया आदि। अगर आप मेंथी के सेवन नियमित रूप से करते हैं तो मेंथी में पाया जानें वाला पोटेशियम हमें दिल की बीमारियों से सुरक्षित करता हैं, और इससे कोलोस्ट्रॉल लेवल को भी कम होता हैं।
3- पाचन क्रिया को करें ठीक
मेंथी लिवर को मजबूत बनाकर पाचन तंत्र को ठीक करने का काम भी करती हैं। जिससे आपका लिवर सही से काम कर पाता हैं, आपकी आंतो को भी मजबूती देता है। मेंथी के सेवन से आप देखेंगे आप का पूरा का पूरा पाचन तंत्र ठीक हो रहा है, अगर आपका वज़न बढ़ गया है थोड़े मोटे हो गए हैं तो मेंथी आपकी भूख को कम करके आपके मोटापे को कम करने में आपकी मदद करती हैं।
4- गठिया पर भी करें काम
हमारे शरीर के जितने भी जॉइंट्स हैं उसमें अगर दर्द हो रहा है, आजकल घुटनों के जॉइंट्स में दर्द होना तो आम समस्या हो गई हैं, अगर आपकी कोहनियों में दर्द हो रहा है बॉडी में जगह जगह आपके जॉइंट्स दर्द कर रहें हो, मांशपेशियों में दर्द हो रहा हैं तो इन सब में मेंथी का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।
5- बालों से संबंधित समस्या
आज हर कोई बाल झड़ने औऱ डेंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, आपके बाल झड़ रहें हैं या हल्के हो गए हैं तो मेंथी के दानों को नारियल तेल में उबाल लें औऱ मेंथी के दानों को रात भर नारियल के तेल में ही भीगने दें। अब इस मिश्रण को अगले दिन बालों में लगा लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके बालों की समस्या दूर हो जायेगी।
6- खांसी औऱ सर्दी जुकाम में दे राहत
एक चम्मच शहद और नींबू के रस के साथ मेंथी के सेवन से बुखार, खांसी और सर्दी जुक़ाम में जल्दी राहत मिल जाती हैं।
7- कील मुहासों को दूर करें
मेंथी के दानों को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाये। मेंथी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से दाग धब्बों औऱ कील मुहासों से छुटकारा मिलता हैं। मेंथी त्वचा को कोमल बनाकर सौन्दर्य को बढ़ाने का काम करती हैं।
8 -आँखो के डार्क सर्कल को भी ठीक करें
खासकर के महिलाओं में डार्क सर्कल्स की समस्या अधिक पायी जाती हैं। ये एक इस समस्या है जिससे चेहरा बेजान से लगने लगता हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करनें के लिए मेंथी के दानों को पीस कर आँखो के नीचे नियमित रूप से लगाये। मेंथी से डार्क सर्कल्स पूरी तरह से हट जातें हैं।
दोस्तों क्या आपको भी मेंथी के इतने चमत्कारी गुणों के बारें में पता था कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
Thank you। wish you health
Keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।
👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?


Comments
Post a Comment