 |
| Eye Care | रोजाना की Diet में अपनाओ ये 6 चीज़ें भरपूर, आँखों से चश्मा रखो दूर |
हम सभी जानते हैं आँखें हमारे जीवन का कितना अहम हिस्सा हैं । बिना आंखों के दुनिया कितनी बेरंगी सी लगती है ये आप किसी अंधे व्यक्ति से पूछ सकते हो या एक दिन आंखों पर पट्टी बांधकर महसूस कर सकते हैं । आप खुद समझ जाएंगे । हमारा बदलता लाइफस्टाइल व खानपान हमारी आधी से ज्यादा समस्या बना हुआ है । हमें अपनी आँखों का ख्याल रखना अवश्य रखना चाहिये । उसके लिए आपको मोबाइल फ़ोन व टीवी का कम उपयोग के साथ साथ खान पान भी ठीक करना बेहद ज़रूरी है ।
आइये जानते हैं कि कौनसी ऐसी 6 चीज़ें हैं जो हमें अपनी रोजाना की लाइफ में उपयोग करना बेहद ज़रूरी है ।
आँवला स्वाद में खट्टा होता है । जिसके चलते यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है । साथ ही आँवला हमारी आंखों के लिए वरदान से कम नहीं है । आँवले के सेवन से हमारी आँखे स्वस्थ रहती हैं । आँवले को आप कच्चा जूस के रूप में तथा इसका मुरब्बा भी आप उपयोग कर सकते हैं । विस्तार से पढ़े click करें 👉 Amla | आंवला सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर
■ इलायची -
इलायची कई सारे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है ।यह सफेद व काली दो रूपों में मिलती है । इलायची हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखने में बहुत लाभकारी होती है । इसके नियमित सेवन से आँखों को ठंडक मिलती है । साथ ही आंखों को रोशनी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है । आप इलायची व सौंफ को पीसकर पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर के लाभ ले सकते हैं।
विस्तार से पढ़े click करें 👉 Cardamom | इलाइची में हैं औषिधीय गुणों का भंडार■ हरी पत्तेदार सब्जियाँ -
हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभकारी होती हैं ये हर कोई जानता है । हरे पत्तेदार सब्जियों में आयरन के साथ साथ कई सारे विटामिन व मिनरल्स भी पाए जाते हैं । जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं । आप हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक , मेथी का साग , सरसों का साग , ब्रोकली , करेला आदि का उपयोग कर सकते हो।
■ अखरोट -
अखरोट एक ड्राई फ्रूट है जो हमारी आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है । अखरोट में
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है जो हमारे आंखों के साथ साथ दिल के लिये भी अच्छा होता है । यदि आप आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना अखरोट का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है ।
■ गाज़र -
गाज़र हमारी आंखों के लिये एक रामबाण खाद पदार्थ है । इसमें बीटा कैरोटिन की सर्वाधिक मात्रा पाई जाती हैं । जो हमारे आंखों के लिए बहुत अधिक लाभकारी होती है । यदि आप की आंखों पर नज़र का चश्मा लगा हुआ है तो यदि आप रोजाना गाज़र के जूस का सेवन करिये। ऐसा करने से आपका नज़र का चश्मा हमेशा के लिये हट सकता है । गाज़र को आप कच्चा व जूस के रूप में सेवन करने से ही बेहतरीन परिणाम पा सकते हैं ।
■ बादाम -
बादाम के बारे में हमारे बुजुर्ग भी बोलते थे कि यदि दिमाग कमज़ोर है तो रोजाना बादाम खाओ । बादाम खाने से दिमाग तेज़ होता है । बादाम सिर्फ दिमाग के लिये ही नही बल्कि हमारी आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है । आप बादाम को रात भर भिगोकर रख दीजिए । सुबह उनको पीसकर दूध में मिलाकर व बिना पीसे ऐसे ही उपयोग कर सकते हैं । ऐसा करने से आपकी आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं ।
विस्तार से पढ़े click करें 👉 ALMOND | बादाम क्या सिर्फ याददाश्त को ही बढ़ाने का काम करते हैं या कुछ और भी ?
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कॉमेंट्स में जरूर बताएं ।
Thank you | wish u health
और पढ़े CLICK करें 👇
🙏
ReplyDeleteWoww 🙏
ReplyDelete